फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police have searching of Badan Singh Baddo in country and not arrested, a new post share on Instagram

मोस्टवांटेड की देशभर में तलाश: चार साल से पुलिस के खाली हाथ, 5 लाख के इनामी ने इंस्टाग्राम पर फिर डाली पोस्ट

Wed, 06 Sep 2023 06:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Sep 2023 06:50 PM IST
सार

Meerut News : पांच लाख के मोस्टवांटेड की देशभर में तलाश है। लेकिन पुलिस चार साल में भी उसे ढूंढ नहीं पाई। मोस्टवांटेड ने फिर से इंस्टाग्राम पर पोट डाली है।

विज्ञापन
Meerut police have searching of Badan Singh Baddo in country and not arrested, a new post share on Instagram
मोस्टवांटेड बदन सिंह बद्दो।

विस्तार

पांच लाख रुपये के इनामी मोस्टवांटेड बदन सिंह बद्दो को जहां देशभर की पुलिस तलाश कर रही है, वहीं उसने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर पोस्ट अपलोड की है। बद्दो लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड कर रहा है और पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन


मेरठ में टीपीनगर के बेरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर वह मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल में शराब पार्टी करने के बाद फरार हो गया था। इसके बाद से उसकी लोकेशन इंस्टाग्राम आदि की पोस्ट के जरिए विदेश में आ रही है। बद्दो की 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को पुलिस जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन

बद्दो कई बार पूर्व डीजीपी बृजलाल के खिलाफ भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड कर चुका है। उसकी लोकेशन हर बार अलग-अलग आती है। पिछली बार बद्दो ने तीन जुलाई को पूर्व डीजीपी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जब उसकी लोकेशन फ्रांस की आई थी। इसके बाद बद्दो पर शासन की ओर से इनामी राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: बेबसी: जवान बेटे की लाश ठेले पर लेकर बिलखती रही मां, आंखें मूंदे सामने से गुजरते रहे लोग, पुलिस ने निभाया फर्ज

बता दें कि लखनऊ पुलिस ने हाल ही में बदन सिंह बद्दो को संजीव जीवा की हत्या में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि बदन सिंह बद्दो ने नेपाल में 50 लाख रुपये सुपारी देकर जीवा की हत्या कराई थी। इस आरोप के बाद बद्दो ने मंगलवार को फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड की है। संजीव जीवा की हत्या में आरोपी बनाने के बाद बद्दो की यह पोस्ट पुलिस के लिए चुनौती है। वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इंस्टाग्राम आईडी की लोकेशन निकलवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed