{"_id":"6006a1c449393060f67a5575","slug":"meerut-police-has-made-a-special-plan-to-stop-rumors-in-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: अफवाहें रोकने के लिए पुलिस ने बनाया खास प्लान, ऐसे निगरानी करेगा एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: अफवाहें रोकने के लिए पुलिस ने बनाया खास प्लान, ऐसे निगरानी करेगा एप
Tue, 19 Jan 2021 02:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनावों में पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों से जुड़ी हर हरकत की सी-प्लान एप से निगरानी करेगा। यह एप मुख्य रूप से अफवाहें फैलने से रोकेगा। व्यवस्था इस तरह से बनाई जा रही है कि अफवाह फैलने के कुछ मिनट में ही इसे निष्प्रभावी कर दिया जाए।
विज्ञापन
मेरठ मंडल में 2,196 ग्राम पंचायत हैं। वार्डों के लिहाज से देखें तो इसमें 28802 वार्ड, 3567 क्षेत्र पंचायत वार्ड और 144 जिला पंचायत वार्ड शामिल हैं। पुलिस प्रशासन हर समस्या से निपटने के लिए मजबूत योजना बनाने में जुटा है। आमतौर पर चुनाव के दौरान अफवाहों से माहौल बिगड़ता है। इसके लिए पूर्व में 'सी-प्लान एप' ईजाद किया गया था। लोकसभा चुनाव में भी इसका सफल प्रयोग हो चुका है। अब एक बार फिर पुलिस प्रशासन ने इस एप को सक्रिय करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
फीडबैक के साथ ही होता है रिस्पांस
सी-प्लान एप को कम्युनिटी पुलिसिंग, आमजन से सीधे बात, कानून-व्यवस्था बनाने और पुलिस के कार्यों में जनता की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसके जरिए पुलिस कहीं पर भी घटित घटना की वास्तविकता का पता करती है। फिर उसके मुताबिक, रिस्पांस देती है। इस एप के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों के संभ्रांत लोगों से सीधा संपर्क काफी आसान हो जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: लड़कियां सप्लाई करता था आफताब, पूछताछ में खुला ऐसा राज, अफसर भी हैरान
24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम
एप का संचालन सीधे लखनऊ से होता है। एप को डीजीपी के कंट्रोल रूम और यूपी 112 के कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। दोनों कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेंगे। पुलिस प्रशासन ने हर गांव से 10-10 संभ्रांत लोगों को इससे जोड़ने की कवायद शुरू की है। इन लोगों के नंबर एप से लिंक किए जाएंगे और वे गांव में पुलिस की आंख और कान बनकर काम करेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में एप कारगर साबित होगा। अफवाहों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर इससे लगाम लगेगी। - प्रवीण कुमार, आईजी रेंज
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/