फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police given Third degree to the youth for not confessing the theft

मेरठ पुलिस का कारनामा : चोरी की वारदात नहीं कुबूलने पर युवक को दी थर्ड डिग्री, एसएसपी से की शिकायत

Fri, 04 Jun 2021 01:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Jun 2021 01:04 AM IST
सार

पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में विनीत भटनागर ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार के साथ गलत हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Meerut police given Third degree to the youth for not confessing the theft
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ समोली गांव के एक परिवार ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दौराला थाना पुलिस ने चोरी की वारदात न कबूलने पर उनके बेटे से मारपीट की। देर रात हालत बिगड़ने पर युवक को परिजनों के हवाले कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित मुनेश ने बताया कि 29 मई की सुबह दौराला थाने की पुलिस उनके घर पहुंची। सिपाही ने उसके बेटे रोनी को पकड़ लिया और स्कूटी चोरी का आरोप लगाते हुए गाड़ी में डालकर थाने ले गए। कुछ देर बाद वह थाने पहुंचे तो उन्हें बेटे रोनी से नहीं मिलने दिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने रोनी से मारपीट की। हालत बिगड़ने पर देर रात करीब 12 बजे उनके बेटे को पुलिस ने छोड़ दिया। रोनी जब घर आया तो उसके शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान थे। आरोप है कि अगली सुबह वह शिकायत करने थाने पहुंचे तो उन्हें भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनेश ने बताया कि थाने के दो सिपाही उनके घर के पास किसी से मिलने आते हैं। उन लोगों से उनकी बोलचाल नहीं है। आरोप है कि उनके ही इशारे पर मारपीट की गई है।


पीड़ित परिवार ने बताया कि 28 मई को दोपहर एक बजे स्कूटी चोरी होना पुलिस ने बताया था, जबकि रोनी शाम चार बजे परीक्षितगढ़ निवासी मामा के यहां से परिवार के साथ लौटा था। इसका प्रमाण उनके पास है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में विनीत भटनागर ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार के साथ गलत हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed