फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police did not find any clue in the case of the dead body of the girl found in the trunk in the forest of Atara

मेरठ : अतराड़ा के जंगल में संदूक में मिले युवती के शव मामले में पुलिस को नहीं लगा कोई सुराग

Tue, 07 Dec 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Police did not find any clue in the case of the dead body of the girl found in the trunk in the forest of Atara
मेरठ : अतराड़ा के जंगल में संदूक में मिले युवती के शव मामले में पुलिस को नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन

खरखौदा। हत्या कर युवती के शव को संदूक में बंद कर ठिकाने लगाने के लिए शनिवार रात अतराड़ा के जंगल में काली नदी किनारे गन्ने के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने मौके से बीटीएस उठाया तथा अन्य छोटी-छोटी जानकारियां इकट्ठा कर घटना के खुलासे तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
रविवार को क्षेत्र के गांव अतराड़ा में काली नदी किनारे गन्ने के खेत में लोहे के संदूक में एक युवती का शव मिला था। घटना की गंभीरता को लेकर एसएसपी और एसपी देहात ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था। पुलिस ने मामले में तथ्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच, डॉग स्क्वायड व मोबाइल बीटीएस लिया है। जिस पर पुलिस काम कर रही है। अभी शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। शनाख्त होने के बाद ही जांच कुछ आगे बढ़ सकती है। इसके लिए पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस के पास युवती से जुड़ी जानकारी भेजी है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर जिस संदूक में युवती का शव मिला है, वह किठौर की जय दुर्गा फर्म में बनाया गया था, उस पर भी पुलिस ने जांच की। जांच में सामने आया कि जो लोगो संदूक पर मिला है, वह फर्म स्वामी ने 10 वर्ष पहले बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि यह घटना मकान के अंदर ही घटित हुई है। आरोपी ने युवती की हत्या कर उसे मकान में ही संदूक में बंद कर दिया होगा। लेकिन जब शव से दुर्गंध आने लगी तो आरोपी ने उसे ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed