फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police busted a gang which were making fake Aadhaar cards

मेरठ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 300 रुपये में करते थे तैयार, दो गिरफ्तार 

Mon, 23 Sep 2019 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Sep 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Meerut police busted a gang which were making fake Aadhaar cards
फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले गिरोह की तलाश में पुलिस ने रिझानी में छापा मारकर दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार यह गैंग अब तक तकरीबन पांच सौ से छह सौ फर्जी आधार कार्ड खपा चुका था। 

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने परतापुर के रिझानी क्षेत्र में छापेमारी कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: - पुलिस को इस जिले में मिली सपा विधायक नाहिद हसन की लोकेशन, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरापियों ने बताया कि यह गैंग अभी तक 500-600 फर्जी आधार कार्ड तैयार कर चुका है। एक आधार कार्ड की कीमत 300 रखी गई थी। इसके अलावा जो लोग नया आधार कार्ड बनवाने या फिर पुराने में संशोधन कराने के लिए काम लाते थे, उन्हें अतिरिक्त पैसा दिया जाता था। 

इनमें एक आरोपी पूर्व में आधार कार्ड सेंटर चलाता था। इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि जांच के कुछ बिंदुओं पर एसबीआई कैंट के अफसरों से संपर्क किया जा चुका है। जल्द ही पूरे गैंग का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed