फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police arrested two criminals nfamous Sharad gang

कुख्यात शरद गैंग के छह साथी गिरफ्तार, दिल्ली-मेरठ हाईवे पर करते थे लूट, 27 मोबाइल बरामद

Sat, 02 Nov 2019 10:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Nov 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
Meerut police arrested two criminals nfamous Sharad gang
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय सरगना कुख्यात शरद गोस्वामी गैंग के छह साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टीपीनगर पुलिस ने शरद के गिरोह के दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि इसी गैंग के चार युवकों को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 27 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह गिरोह पिछले साढ़े चार साल से शरद गैंग से जुड़कर मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद, नोएडा और हापुड़ से मोबाइल फोन उड़ा रहा था।

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि टीपीनगर एसओ दिनेश कुमार ने शुक्रवार शाम वाहनों की चेकिंग करते समय बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा। युवकों के बैग की तलाशी ली तो उसमें मोबाइल फोन थे। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शबाब और उसका भाई अरशद पुत्र इरशाद निवासी एक मीनार मस्जिद थाना लिसाड़ीगेट हैं। दोनों के पास से पुलिस ने 23 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शबाब ने बताया कि वह ब्रह्मपुरी निवासी शरद गोस्वामी से 2015 में जुड़ा था। जिसके बाद शरद ने चोरी और मोबाइल लूटने पर पैसे दिए थे। शबाब और उसके भाई ने बताया कि करीब 500 से अधिक मोबाइल शरद को दिए जा चुके हैं। जिसमें शरद प्रत्येक मोबाइल पर एक हजार रुपये देता था। शरद के जेल जाने के बाद इन मोबाइल को बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन

चोरी, लूट और गाड़ियों से उड़ाए मोबाइल

शबाब और अरशद ने बताया कि वह मेरठ समेत कई जिलों में मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। शाम के बाद बाइक पर मोबाइल लूटते थे। वहीं बस अड्डे और बसों में बैठकर मोबाइल चोरी कर लेते थे। मुरादनगर, मोदीनगर, परतापुर, दिल्ली रोड पर जो भी परिवार अपनी गाड़ी में भीड़भाड़ में होता था या गाड़ी खड़ी होती थी। वहां ठक-ठक गिरोह की तरह काम करते थे। इंजन ऑयल निकलना, टायर में पंचर होने की बात कहकर कार चालक का ध्यान भटका देते थे। उसके बाद कार से बैग या मोबाइल उड़ाते थे।

जैसा मोबाइल, वैसा ही कमीशन
शबाब और अरशद ने बताया कि जैसा मोबाइल होता था, वैसा ही कमीशन मिलता था। 10 हजार के मोबाइल पर शरद एक हजार रुपये और 20 हजार रुपये पर दो हजार रुपये प्रति मोबाइल देता था। यदि मोबाइल महंगा और नया होता था तो ढाई से तीन हजार रुपये मिलते थे।

यह भी पढ़ें: कुख्यात शरद ने रिमांड पर खोले कई बड़े राज, दूसरी पत्नी सोनिया चलाती थी अंतरराष्ट्रीय गैंग

परतापुर में चार युवक पकड़े

एसपी सिटी ने बताया कि परतापुर पुलिस ने रिठानी में चेकिंग के दौरान मनीष गिरी निवासी जैनपुर, रवि निवासी झिटकरी, जितेंद्र निंवासी जैनपुर थाना परतापुर और अमित निवासी जैनपुर को पकड़ा है। चारों युवकों के पास से तीन मोबाइल और 16 सौ रुपये बरामद हुए हैं। यह गिरोह भी शरद गैंग से जुड़ा है, जो पिछले एक साल में 200 से अधिक मोबाइल शरद के पास पहुंचा चुका है। इसी गिरोह ने 25 अक्तूबर को नरहाड़ा मार्ग पर ओमवीर से मोबाइल और नकदी लूटी, 29 अक्तूबर को पुजारी भगवान मिश्रा से मोबाइल लूटा। 30 अक्तूबर को भी दो लोगों से नकदी लूटी थी।

जेल में बंद है कुख्यात शरद
ब्रह्मपुरी निवासी शरद गोस्वामी ने पिछले पांच साल में मोबाइल और अनैतिक देह व्यापार के धंधे से 10 करोड़ से अधिक संपत्ति की काली कमाई की। जिसके बैंक खातों में 82 लाख रुपये मेरठ पुलिस ने सीज कराए। शरद के मेरठ, फरीदाबाद और गुरुग्राम में फ्लैट हैं। करीब अलग-अलग राज्यों से एक लाख से अधिक मोबाइल आईएमईआई नंबर बदलकर नेपाल के रास्ते दूसरे देशों में भिजवा चुका है। एक माह पहले ही शरद को गिरफ्तार किया गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed