{"_id":"6342909fdd52c064f644dc7b","slug":"meerut-people-of-nangla-shekhu-village-end-their-protest-from-commissionerate-park-on-the-fourth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नंगला शेखू गांव के लोगों का चौथे दिन कमिश्नरी पार्क से धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नंगला शेखू गांव के लोगों का चौथे दिन कमिश्नरी पार्क से धरना समाप्त
Sun, 09 Oct 2022 02:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:59 PM IST
सार
मेरठ के नंगला शेखू गांव में दो समुदाय के बीच हुए संघर्ष के मामले में रविवार को भी बारिश में धरने पर बैठ गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर और समझाने बुझाने पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
धरना समाप्त कराते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला शेखू गांव में दो समुदाय के बीच हुए गए संघर्ष को लेकर ग्रामीणों का चार दिन से कमिश्नरी पार्क में धरना चल रहा था। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए थे और उनकी कई शर्ते भी मान ली गई थी। इसके बावजूद भी ग्रामीण इंचोली पुलिस पर कार्रवाई की करने की जिद करते हुए धरने पर बैठे हुए थे।
रविवार को भी बारिश में ग्रामीण धरने पर बैठे थे। दोपहर में एडीएम सिटी दिवाकर सिंह व सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया धरने स्थल पर पहुंचे। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी सचिन सिरोही, ग्राम प्रधान मोनू और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर अधिकारियों ने शांत किया और धरना समाप्त करा दिया।
यह भी पढ़ें: Deepak Murder: खजूरी गांव में दीपक त्यागी की शोक सभा में बारिश में पहुंचे लोग, प्रशासन ने मानी सभी मांगें
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नंगला शेखू गांव में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कुलदीप सैनी और उनके भतीजे पवन सैनी पर गांव के ही सपा कार्यकर्ता हैविन खान ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। चाचा भतीजे पर हमला करने वाले आरोपियों पर कठोर कार्रवाई में होने के चलते ग्रामीणों में आक्रोश था।
हालांकि पुलिस ने हैविन खान और शौकत अली को जेल भेज दिया था पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों में धरना दिया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया है कि पुलिस पर कार्रवाई करने का आश्वासन भी अधिकारियों ने दिया है, जिसके चलते ही धरना समाप्त किया गया है।