मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में रविवार को बारिश में भी दीपक त्यागी की शोक सभा में लोगों की भीड़ पहुंची। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी और अन्य लोगों ने दीपक को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी भी शोक सभा में श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। इसी दौरान लोगों ने कहा कि लखनऊ में बैठे पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने पीड़ित परिवार की सभी मांगे मान ली है। जिनको पूरा करने के लिए जल्द कहा गया है।
Deepak Murder: खजूरी गांव में दीपक त्यागी की शोक सभा में बारिश में पहुंचे लोग, प्रशासन ने मानी सभी मांगें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी की हत्या के मामले में शनिवार को जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने दीपक के पिता को लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, संजय प्रसाद एवं डीजीपी डीएस चौहान से मिलवाया था।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद महापंचायत टालने का फैसला लिया गया। दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी ने बताया कि अधिकारियों ने सभी मांगें पूरी करने की बात कही है।
परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी दीपक की हत्या कर आरोपी सिर काटकर ले गए थे। कटा हुआ सिर सात दिन बाद गांव के जंगल से गड्ढे से बरामद किया था। आरोपी फैमीद नट और आरिफ को पुलिस ने जेल भेज दिया था। फैमीद ने बताया कि दीपक के उसकी विवाहिता बेटी के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसने आसिफ के साथ मिलकर हत्या की है।
पुलिस के खुलासे पर पीड़ित परिवार ने सवाल उठा दिए। किसान नेता मांगेराम त्यागी और समाजसेवी सचिन सिरोही के नेतृत्व में ग्रामीणों के खजूरी गांव में धरना दिया था। जिसमें सही हत्यारों की गिरफ्तार, एक करोड़ का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, सुरक्षा उपलब्ध, शस्त्र लाइसेंस और परीक्षितगढ़ पुलिस पर कार्रवाई की मांग करते डीएम-एसएसपी को ज्ञापन सौंपा था।
आठ अक्तूबर तक सभी मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों ने नौ अक्तूबर को महापंचायत का एलान किया था। खजूरी गांव में महापंचायत की तैयारी चल रही थी। शनिवार सुबह मंत्री दिनेश खटीक, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, अजित सिंह दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी को लेकर लखनऊ पहुंचे।
पीड़ित धीरेंद्र त्यागी की प्रमुख सचिव, डीजीपी और एडीजी कानून व्यवस्था से मुलाकात कराई। जिसके बाद धीरेंद्र त्यागी ने वीडियो जारी कर कहा कि सभी मांगें पूरी करने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। नौ अक्तूबर को महापंचायत नहीं होगी। मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि पुलिस सही खुलासा करेगी और हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
आरोपी के घर से जंगल तक की जांच
खजूरी गांव में शनिवार को एएसपी बागपत मनीष मिश्रा, एसओजी प्रभारी तपेश्वर सागर और उनकी टीम पहुंची। आरोपी के घर घटनास्थल से लेकर खजूरी गांव के जंगल तक क्राइम सीन दोहराया गया। दीपक का धड़ और कटा हुआ सिर जहां से बरामद हुआ, वहां के फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। जेल में बंद फैमीद नट और आसिफ से भी बागपत पुलिस पूछताछ करेंगी। जिन लोगों पर पीड़ित परिवार हत्या करने का अंदेशा जता रहे है, उनकी सारी जानकारी मेरठ पुलिस से ली गई।
शोकसभा में शामिल हुआ त्यागी समाज
त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि दीपक हत्याकांड मामले में पीड़ितों की सभी मांगें मान ली गई हैं। अब समाज की ओर से कोई पंचायत नहीं होगी। रविवार को दीपक की शोक सभा में त्यागी समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे।