फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut-Panipat Railway Line Route Final

एक्सक्लूसिव: मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन का रूट फाइनल, यूपी सरकार ने रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

Sat, 15 Jun 2019 10:30 AM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Jun 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Meerut-Panipat Railway Line Route Final
इंडियन रेलवे

एक बार फिर 109 किलोमीटर मेरठ-पानीपत रेल लाइन की उम्मीदों में पंख लगने शुरू हुए हैं। पिछले कई वर्षों से सर्वे में उलझी रेलवे लाइन का रूट फाइनल कर प्रदेश सरकार ने रेलवे मंत्रालय को भेज दिया है। इस रेलवे लाइन को मेरठ से वाया सरधना-दौराला-बुढ़ाना-ऐलम होते हुए निकाला जाएगा। इस रूट को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और रेलवे ने तैयार किया था।

विज्ञापन


हर बार इस रेलवे लाइन के सर्वे के लिए बजट में धन आवंटित किया जाता रहा है, लेकिन यह रेलवे लाइन फाइल में उलझकर रह जाती है। अब रूट के फाइनल हो जाने के बाद संभावना बढ़ गई है। हालांकि, इस रेलवे रूट को लेकर बागपत और मुजफ्फरनगर सांसदों में मतभेद भी रहा।
विज्ञापन


बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह इसे बड़ौत-टटीरी-ऐलम से निकालने की वकालत कर चुके हैं। इस रूट पर रेलवे ने लोकसभा चुनाव से पहले सर्वे किया था। इसकी सर्वे रिपोर्ट अभी तैयार नही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो रूट फाइनल, उसका सर्वे हो चुका
जिस रूट को प्रदेश सरकार ने फाइनल कर रेल मंत्रालय को भेजा है उसका सर्वे पहले ही किया जा चुका है। रेल बजट 2016-17 में भी रेलवे लाइन के सर्वे के लिए 3-4 लाख बजट दिया गया था। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को नई रेलवे लाइन
इस रेल लाइन के कार्य शुरू हो जाने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भी नई रेलवे लाइन मिल जाएगी। इस रेलवे लाइन को जोड़ने का प्रस्ताव डेढ़ दशक पुराना है । पहली बार 1991-2000 के बीच सर्वेक्षण की कार्ययोजना तैयार की गई थी। 2011 में रेल बजट पेश करते हुए तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने भी 190 रेल लाइनों में इसे शामिल किया था।

रेल मंत्री से मिलकर पैसे की मांग
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पिछले दिनों रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर इस रेलवे लाइन के लिए बजट में पैसे देने की मांग रखी। अमर उजाला से बातचीत करते हुए बालियान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने रूट फाइनल कर रेल मंत्रालय को भेज दिया है।

इस रूट का सर्वे कर चुके
उत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता निर्माण/सर्वे देशरत्न गुप्ता का कहना है कि, इस रूट का सर्वे हम कर चुके हैं। रूट फाइनल होने के बाद रेल मंत्रालय से रेलवे बोर्ड जाता है। अभी इस बारे में मुझे कोई सूचना नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed