फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Pandit Sunil Bharala demanded from the Foreign Minister, ensure security of Hindus of bangladesh

Meerut: पंडित सुनील भराला की विदेश मंत्री से मांग, बांग्लादेश के हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करें

Tue, 13 Aug 2024 07:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 13 Aug 2024 07:06 PM IST
सार

राज्यमंत्री सुनील भराला ने भारत सरकार के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र भेजकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Meerut: Pandit Sunil Bharala demanded from the Foreign Minister, ensure security of Hindus of bangladesh
राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोष प्रकट किया है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र भेजकर हिंदुओं के हित में त्वरित कदम उठाने की मांग की है। 
विज्ञापन


पंडित सुनील भराला ने पत्र में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के मकान, दुकान और धार्मिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की जा रही है। शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद से हालात बदतर हो गए हैं। जिस तरह हिंदुओं को जान-माल की हानि हो रही है, वह अत्यंत दुखद है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे को बांग्लादेश की नवगठित सरकार के समक्ष उठाया है। हमें विश्वास है कि संयुक्त राष्ट्र संघ समेत विश्व की प्रमुख संस्थाओं के समक्ष भी हिंदू हित की बात रखी जाएगी। 
विज्ञापन

पंडित सुनील भराला ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद, परशुराम स्वाभिमान सेना और परशुराम शक्ति वाहिनी मांग करती है कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की जान माल की सुरक्षा के लिए भारत सरकार शीघ्र ही व्यापक स्तर पर बड़ा कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed