फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Original budget of Rs 1324 crore passed in Municipal Corporation meeting, SP councilor walks out

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक: 1324 करोड़ का मूल बजट पास, सपा पार्षद ने सदन किया वॉकआउट

Thu, 29 Feb 2024 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Feb 2024 03:14 PM IST
सार

नगर निगम की कार्यकारिणी की घंटाघर स्थित टाउन हॉल में गुरुवार को आयोजित की गई बैठक में शहर के विकास के लिए 1324 करोड़ का मूल बजट पास हो गया। इस दौरान पार्षदों ने शहर की कई समस्याओं को भी उठाया।

विज्ञापन
Meerut: Original budget of Rs 1324 crore passed in Municipal Corporation meeting, SP councilor walks out
सपा नेता ने किया वॉक आउट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में गुरुवार को 1324 करोड़ का मूल बजट पास हो गया। बजट पास होने के बाद भाजपा और विपक्ष के पार्षदों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने बैठक में महानगर से संबंधित समस्याओं को महापौर और नगर आयुक्त के समक्ष रखा। निगम के अधिकारियों को खरी-खोटी भी सुनाई। 

विज्ञापन


नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक घंटाघर स्थित टाउन हॉल में सुबह 11:30 बजे शुरू हो गई। सपा पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला ने बैठक से वॉकआउट कर दिया। उन्होंने राज्यमंत्री और एमएलसी से सदन में जान का खतरा जताते हुए 30 दिसंबर 2023 की घटना का जिक्र किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट के भीतर गोलियों से किया था छलनी

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य लेखा अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मूल बजट कार्यकारिणी के सदस्यों के सामने पेश किया। जिस पर सदस्यों ने पास कर दिया। उसके बाद भाजपा के पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी, राजीव काले, रेखा सिंह, विक्रांत ढाका, दीपक वर्मा ने समस्याओं से सदन को अवगत कराया।

शहर की टूटी सड़कें, होर्डिंग ठेका और हाईवा ट्रक की खरीद में भ्रष्टाचार सहित कई मामले भी सदन में भाजपा के पार्षदों ने उठाए।

विपक्ष के कार्यकारिणी के सदस्य फसल करीम नसरीन शाहिद अब्बासी राहत जहां ने भी मुस्लिम आबादी में शहर के विकास की बात सदन में रखी। सदन में महापौर पर टिप्पणी की गई। जिस पर महापौर ने सदन की गरिमा बनाए रखने की बात कही। बैठक के दौरान पुलिस-फोर्स तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed