{"_id":"676e8e57309b9bccbd060150","slug":"meerut-one-day-old-newborn-found-lying-in-the-field-heart-trembled-after-seeing-the-naked-girl-in-the-cold-2024-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: खेत में पड़ी मिली एक दिन की नवजात, ठंड में निर्वस्त्र बच्ची को बिलखता देख कांपा कलेजा, डॉक्टर बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: खेत में पड़ी मिली एक दिन की नवजात, ठंड में निर्वस्त्र बच्ची को बिलखता देख कांपा कलेजा, डॉक्टर बोले...
Fri, 27 Dec 2024 04:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 27 Dec 2024 04:54 PM IST
सार
रुकसार और शबाना ने जब बच्ची को देखा तो उसे कंबल में लपेटकर सीने से लगा लिया। पुलिस ने उसे चिकित्सक को दिखाया तो बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी। कई लोग बच्ची को गोद लेने के लिए आगे आ गए हैं।
विज्ञापन
खेत में मिली बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर लाख जतन कर रही है, लेकिन आज भी कुछ लोग बेटियों के प्रति दकियानूसी सोच रखते हैं। इसकी खौफनाक बानगी बृहस्पतिवार को देखने को मिली। रुहासा गांव के खेत में एक दिन की नवजात रोते हुए मिली। बेचारी मासूम बोल नहीं सकती थी, लेकिन उसकी अंतरआत्मा विलाप के जरिए व्यवस्था और बेरहम मां से यही सवाल कर रही थी कि मैं बिटिया हूं, बस यही मेरा कसूर है।
विज्ञापन
गांव निवासी अफजाल के खेत में लगभग 11 बजे एक बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। आसपास खेल रहे बच्चे वहां पहुंचे तो उन्हें बच्ची निर्वस्त्र हालत में मिली। भूख व कड़ाके की ठंड के चलते बच्ची रोए जा रही थी। बच्चों ने ग्रामीणों को जानकारी दी, जिस पर रुकसार व शबाना वहां पहुंची और उसे चादर में लपेटकर सीने से लगाया। सूचना मिलते ही पीआरवी व दौराला पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रोमियो की प्रभारी खुशबू यादव के संरक्षण में बच्ची को सीएचसी दौराला लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सक ने उसे स्वस्थ पाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन ने बच्ची का जन्म एक दिन पहले होने का अनुमान लगाया है। गांव के ही तीन दंपती बच्ची को गोद लेने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने प्रक्रिया के तहत गोद लेने की उन्हें जानकारी दी। सीएचसी से स्वास्थ्य की जांच के बाद बच्ची को प्यारेलाल अस्पताल में भेज दिया गया। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। उसके माता-पिता की जानकारी करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सामने नहीं आया।