{"_id":"5f21e3ce791747310d7ecbba","slug":"meerut-nine-indonesian-jamati-released-from-temporary-jail-after-completion-of-three-months-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: तीन माह की सजा पूरी होने के बाद नौ इंडोनेशियाई जमाती अस्थायी जेल से रिहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: तीन माह की सजा पूरी होने के बाद नौ इंडोनेशियाई जमाती अस्थायी जेल से रिहा
Thu, 30 Jul 2020 02:32 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
jamati
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में संचालित अस्थायी जेल से इंडोनेशिया के नौ जमातियों को सजा पूरी होने पर बुधवार को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
सरधना कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर स्थित मदीना मस्जिद में बीती 21 मार्च को नौ इंडोनेशियाई समेत 11 जमाती पहुंचे थे। पुलिस-प्रशासन ने इन्हें पहले मस्जिद में क्वारंटीन कराया था। इसके बाद अगली सुबह सुभारती अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
यहां एक जमती को कोरोना की पुष्टि होने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शेष सभी सुभारती में क्वारंटीन हुए। एक माह बाद उनकी क्वारंटीन अवधि समाप्त होने पर सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित अस्थायी जेल में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
इन सभी नौ इंडोनेशियाई जमातियों इस्तखार, मरसीडी, सुरहमन, इहवानी, जमालुद्दीन, स्वरीफुद्दीन अमीन, इबनु फकरोजी, एल्पाइन मोहम्मद और तायत हिदायत को बुधवार को सजा पूरी होने के बाद रिहा कर दिया गया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे ने बताया कि जिन धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी उनमें निर्धारित दिनों की सजा का प्रावधान है। उन्हें शाम को रिहा कर दिया गया। इसमें केस चलने जैसा कोई प्रावधान नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/