फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Woman went to Teej program after a fight at home, husband committed suicide by hanging himself

Meerut News: घर में झगड़ा करके तीज कार्यक्रम में गई महिला, पति ने फंदा लगाकर दे दी जान

Thu, 08 Aug 2024 01:07 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 08 Aug 2024 01:07 AM IST
सार

एक महिला पति से झगड़ा करने के बाद तीज कार्यक्रम में शामिल होने चली गई। व्यथित पति ने आत्महत्या कर ली। जरा सी बात पर पूरा घर उजड़ गया। 

विज्ञापन
Meerut News: Woman went to Teej program after a fight at home, husband committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर इलाके में बुधवार को 40 वर्षीय मनोज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मनोज की पत्नी अंकिता तीज के कार्यक्रम में शिरकत करने गई थी।
विज्ञापन

बाईपास स्थित एक होटल में काम करने वाले मनोज ठाकुर पत्नी अंकिता व बेटे अमन के साथ शिव शक्ति नगर में किराए के मकान में रहता था। बुधवार को तीज के पर्व के मौके पर मनोज ठाकुर का अपनी पत्नी अंकिता ठाकुर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि मनोज ठाकुर अपने काम पर भी नहीं गया। उनके बीच दिन में कई बार कहासुनी हुई।
विज्ञापन

 

शाम को अंकिता अपने बेटे को लेकर पड़ोस में तीज के कार्यक्रम में चली गई। घर पर मनोज ठाकुर अकेला था। किसी ने घर में झांक कर देखा तो मनोज का शव पंखे पर लटका हुआ था। लोगों ने अंकिता को कॉल कर जल्दी घर आने को कहा। अंकिता घर लौटी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया है कि मनोज फाजलपुर का रहने वाला है और अंकिता का मायका धामपुर में है। सीओ ब्रह्मपुरी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed