फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Woman said I am running life by drinking water since nine May video viral of this case

हाईप्रोफाइल ड्रामा: महिला बोली- नौ मई से पानी पीकर चला रही हूं जिंदगी, बंधक बनाने का वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला

Thu, 19 May 2022 08:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 May 2022 08:25 PM IST
सार

शिप्रा अग्रवाल का कहना है कि वह नौ मई से घर में बंधक बनी हुई है। केवल पानी पीकर ही अपना जीवन व्यतीत कर रही हूं। इंवर्टर का कनेक्शन भी काट रखा है।

विज्ञापन
Meerut News: Woman said I am running life by drinking water since nine May video viral of this case
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बागपत रोड स्थित गुलमोहर पार्क कॉलोनी में महिला का घर में बंधक बनाने का वीडियो वायरल होने पर हाई प्रोफाइल ड्रामा हो गया। महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि ससुराल वालों से मिलीभगत करके जबरन घर से निकालने की साजिश चल रही है, जिस कारण उसका उत्पीड़न हो रहा है। इस मामले में ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर की गांधी कॉलोनी में रहने वाली शिप्रा अग्रवाल की शादी टीपीनगर के गुलमोहर पार्क बागपत निवासी लकड़ी व्यापारी से शादी हुई थी। शादी को 17 साल हो गए है। कोई बच्चा नहीं है। आरोप है कि महिला के दोनों जेठ घर छोड़ने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पति से भी जेठ मिलने नहीं दे रहे हैं। ससुराल पक्ष ने महिला को कोठी में अंदर बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। महिला ने खुद को बंधक बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी लगने पर इंस्पेक्टर टीपीनगर विवेक शर्मा पुलिस टीम के साथ गुलमोहर पार्क कॉलोनी में पहुंच गए। 
विज्ञापन


महिला बंधक नहीं, पारिवारिक मामला 
इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि महिला ने घर से बाहर जाने के लिए मना कर दिया है। महिला बंधक नहीं थी। महिला पहले अपने पति के साथ दूसरी जगह रहती थी। पारिवारिक मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: मां-बेटे का दर्द देख फूटा लोगों को गुस्सा, घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, खाकी पर भी लगा बड़ा आरोप

नौ मई से पानी पीकर चला रही हूं जिंदगी...
शिप्रा अग्रवाल ने बताया कि वह नौ मई से घर में बंधक बनी हुई है। केवल पानी पीकर ही अपना जीवन व्यतीत कर रही हूं। इंवर्टर का कनेक्शन भी काट रखा है। साथ ही पड़ोसी ने एक दिन छत के रास्ते से खाना देने की कोशिश की थी, तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी पक्ष का साथ दे रही है, मेरी समस्या नहीं समझ रही है।

यह भी पढ़ें: एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा

एसएसपी से करेंगे टीपीनगर पुलिस की शिकायत
शिप्रा अग्रवाल के भाई शिवम जैन कहा कि टीपीनगर पुलिस शिप्रा की एक भी बात नहीं सुन रही है। इस मामले में पहले एसपी सिटी से शिकायत की गई थी। अब एसएसपी से मिलकर इस मामले में टीपीनगर पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई की शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed