फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Three innocent people including brother and sister died after roof and balcony collapsed in rain.

Meerut News: बारिश में छत और छज्जा गिरने से भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत

Fri, 13 Sep 2024 11:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Sep 2024 11:30 PM IST
सार

दो परिवारों की खुशियां लगातार हो रही बारिश ने छीन लीं। एक परिवार में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि प्रॉपर्टी डीलर के बेटे की भी जान चली गई। 

विज्ञापन
Meerut News: Three innocent people including brother and sister died after roof and balcony collapsed in rain.
बहसूमा में बारिश से गिरी छत, जिसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश में छत गिरने से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मोड खुर्द में मसरूफ की बेटी इनाया (1) और पुत्र बिलाल (2) की मौत हो गई। मलबे में दबने से बेटा जुनैद (7) गंभीर रूप से घायल हो गया। सात माह की गर्भवती पत्नी रुख्सार को भी चोट आई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के विकासपुरी में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से प्रॉपर्टी डीलर के आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

Meerut News: Three innocent people including brother and sister died after roof and balcony collapsed in rain.
मासूम बिलाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मोड खुर्द निवासी मसरूफ मजदूरी करता है। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे तीनों बच्चे मां के साथ एक कमरे में सोए थे। मसरूफ दूसरे कमरे में लेटा था। तभी अचानक कमरे की जर्जर छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में मां और तीनों बच्चे दब गए। मसरूफ के शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकाला। तब तक इनाया और बिलाल की मौत हो गई थी। जुनैद और रुख्सार को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut News: Three innocent people including brother and sister died after roof and balcony collapsed in rain.
इनाया का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर एसडीएम मवाना अंकित कुमार और सीओ सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन

Meerut News: Three innocent people including brother and sister died after roof and balcony collapsed in rain.
लिसाड़ीगेट में गिरा छज्जे का मलबा, जिसके नीचे दबकर साद की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
वहीं लिसाड़ी गेट विकासपुरी में वर्षों पुराने फ्लैट बने हैं। इनकी बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में है। इन्हीं में से एक फ्लैट में प्रॉपर्टी डीलर आरिफ का परिवार रहता है। शुक्रवार को आरिफ का आठ वर्षीय बेटा साद तीसरी मंजिल के छज्जे पर खेल रहा था। छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में साद की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed