फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: The lover said interrogation of the police that Sonia was unfaithful, hence the murder

Meerut News: बेड पर मिली लाश का खुला रहस्य, प्रेमी बोला- बेवफा थी सोनिया, इसलिए मार डाला

Mon, 26 Dec 2022 01:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Dec 2022 01:24 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में सोनिया की हत्या का राज खुल गया है। आरोपी प्रेमी ने पूछताछ में बताया कि सोनिया बेवफा थी, इसलिए मार डाला। शनिवार सुबह सोनिया की लाश कमरे में बेड पर मिली थी।

विज्ञापन
Meerut News: The lover said interrogation of the police that Sonia was unfaithful, hence the murder
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के दौराला में हुई महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला के प्रेमी ने ही उसका कत्ल किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


ये था मामला
दौराला थाना क्षेत्र की शिव पुरी कॉलोनी में किराए पर रह रही एक महिला का शनिवार सुबह मकान के अंदर बेड पर शव पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो मामला खुल गया। जांच पड़ताल में खुलासा हुआ है कि शादी न करने के चलते प्रेमी ने सोनिया की हत्या की है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दौराला निवासी महक सिंह के मकान में सोनिया (28) पत्नी विनेश किराए पर रहती थी। जमालपुर गांव निवासी सोनिया की शादी आठ साल पहले समसपुर फलावदा निवासी विनेश से हुई थी। दोनों में दो साल से विवाद चल रहा था। वहीं शनिवार की सुबह महक सिंह ने मकान के अंदर सोनिया का शव बेड पर पड़ा देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस ने बताया कि महिला का पति विनेश गाजियाबाद में नौकरी करता है। महिला का अपने पति विनेश से विवाद चल रहा था। जिस कारण महिला के दो बच्चे अपनी दादी के पास रहते हैं। 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: वो लौटा लेकिन तिरंगे में लिपटकर, कहा था जल्द लौटूंगा, नम आंखों से शहीद लोकेश को दी अंतिम विदाई

शिवा से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
महिला का जीतपुर गांव के रहने वाले शिवा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इंस्पेक्टर दौराला रमाकांत पचौरी ने बताया कि महिला का शिवा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों में अनबन हो गई। शिवा ने बेवफाई देख सोनिया के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसकी हत्या कर दी। रात में हत्या करने के बाद वह एक बजे अपने गांव पहुंचा और वहां से सुबह पांच बजे फरार हो गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है। 

माना जा रहा है कि पुलिस आज प्रेस वार्ता कर घटना का खुलास कर सकती है। वहीं मृतक महिला के पति बंटी उर्फ विनेश ने आरोपी शिवा के खिलाफ दौराला थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मां आज मैं इसकी हत्या कर दूंगा 
पुलिस के अनुसार आरोपी शिवा सोनिया से शादी करने का दबाव बना रहा था। सोनिया शादी करने के लिए मना कर रही थी। जिसको लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी। हत्या करने से पहले उसने अपनी मां को फोन किया और कहा कि ये बेवफा हो गई और आज मैं इसकी हत्या कर दूंगा। इसके बाद शिवा ने महिला के मुंह पर कपड़ा बांधकर हत्या कर दी और फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, पति की मौत के बाद बच्चों की उठा रहीं जिम्मेदारी

पुलिस ने कॉल डिटेल्स से पकड़ा 
थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि सोनिया और शिवा की फोन की कॉल डिटेल्स निकाली तो मामला साफ हो गया। पता चला कि हत्यारा शिवा ही है। हत्या की रात भी उसकी लोकेशन उसके पास की आई है और फोन में रिकॉर्डिंग भी है। दोनों के बीच हर रोज बात होती थी। कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed