{"_id":"61d834375a623563943e39ae","slug":"meerut-news-the-girl-absconded-with-her-ex-boyfriend-after-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा प्यार: पहले लव मैरिज की, फिर पूर्व प्रेमी के साथ फरार हुई युवती, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा प्यार: पहले लव मैरिज की, फिर पूर्व प्रेमी के साथ फरार हुई युवती, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार
Fri, 07 Jan 2022 06:09 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 07 Jan 2022 06:09 PM IST
सार
मेरठ में प्रेम-प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है। एक युवती ने पहले लव मैरिज की और फिर दो महीने बाद अपने पूर्व प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में प्रेम-प्रसंग का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली और दो माह बाद ही अपने पूर्व प्रेमी के साथ भाग गई। युवक और उसके ससुराल वालों ने भी युवती को समझाया लेकिन, वह नहीं मानी। युवक अब पत्नी को पाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
मवाना थाना क्षेत्र के निलोह गांव निवासी युवक ने बताया कि चार माह पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी गांव निवासी युवती से हुई थी। दोस्ती, प्यार में बदली और परिजनों की सहमति पर दोनों ने दो माह पहले शादी कर ली। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी मायके गई थी। उसके बाद उसने कोई संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को वह अपनी ससुराल पहुंचा, तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने पहले प्रेमी के साथ गाजियाबाद चली गई है और अब उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। मायके पक्ष व पति ने फोन पर महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार