फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: The accused Naushad has been released by the police and Rasuka has also been removed

यूपी: शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाला नौशाद हुआ रिहा, रासुका भी हटा, जानें क्या था पूर मामला

Thu, 10 Jun 2021 11:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Jun 2021 11:13 AM IST
सार

गृह मंत्रालय द्वारा मामले को रद्द किए जाने बाद आरोपी नौशाद को रिहा कर दिया गया है। नौशाद द्वारा शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडिया वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Meerut News: The accused Naushad has been released by the police and Rasuka has also been removed
आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शादी समारोह में थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने वाले आरोपी नौशाद पर लगा रासुका हटा दिया गया है। साथ ही नौशाद को रिहा भी कर दिया गया। बताया गया कि गृह मंत्रालय द्वारा मामले को रद्द किए जाने बाद ही प्रशासन ने आरोपी को रिहा किया। 

विज्ञापन


ये था मामला
शादी समारोह में तंदूरी रोटी पर थूक लगाने वाले जिस युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट के लखीपुरा निवासी नौशाद के रूप में हुई थी, जो विवाह समारोह में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता है। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर नौशाद पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


वीडियो में एक शख्स तंदूर पर थूक लगाकर रोटी बनाता दिख रहा है। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पता लगाया तो वीडियो के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक विवाह मंडप के होने की पुष्टि हुई थी। वह कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंच गए और तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस लगातार इस पर काम कर रही थी। सामाजिक कार्यकर्ता यशोदा एडवोकेट को सूचना मिली थी कि जिस केटरर के साथ आरोपी काम करता है, वह पीवीएस के निकट आई ब्लाक शास्त्रीनगर में आ रहा है। यशोदा एडवोकेट मौके पर पहुंची और पुलिस को बुला लिया। यहीं खुलासा हुआ था कि उसका नाम सोहेल नहीं नौशाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के सामने ही की थी धुनाई
सामाजिक कार्यकर्ता यशोदा एडवोकेट ने युवक से पूछताछ की और पुलिस के सामने ही उसे धुनाई की थी। वह उसे पीटते हुए पीवीएस चौकी ले आए। यहां से चौकी इंचार्ज श्याम सिंह उसे लेकर थाने आ गए। सूचना मिलते ही हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही भी कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंच गए थे। 


खुद पर लगे आरोप नकार रहा था नौशाद
थाने में पूछताछ के दौरान नौशाद ने कबूल किया था कि यह वीडियो इसी 16 फरवरी का है। वह अरोमा गार्डन में खाना बनाने गया था। लेकिन नौशाद ने रोटी पर थूकने के आरोप नकार दिए थे। उसने बताया था कि वह 15-16 वर्षों से यह काम कर रहा है। वीडियो में वह टेबल पर रखकर रोटी बनाता है और फिर सेक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed