फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: supervisor has died in accident on NH 58 in Modipuram, sorrow in family

मेरठ में दर्दनाक हादसा: पिकअप गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, सुपरवाइजर की मौत से मचा कोहराम

Sat, 02 Sep 2023 07:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Sep 2023 07:20 PM IST
सार

Meerut Accident News : मेरठ में हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक सुपरवाइजर की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Meerut News: supervisor has died in accident on NH 58 in Modipuram, sorrow in family
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में एनएच-58 स्थित सुपरटेक कॉलोनी के सामने एक पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गैस एजेंसी पर कार्य करने वाला सुपरवाइजर लव कुमार शर्मा घायल हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुपरवाइजर को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने लव कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर के बरवाला गांव के रहने वाले लव कुमार शर्मा (45) अपने परिवार के साथ गंगानगर के एल ब्लॉक में रहते है। लव कुमार नीलकंठ कॉलेज के पास बनी गैस एजेंसी पर सुपरवाइजर का कार्य करता था। लवकुमार के चार बच्चे विक्रांत, नैना, छवि और वाशु है। शनिवार को लव कुमार दौराला से मोदीपुरम आ रहे थे।

विज्ञापन

वहीं, मोदीपुरम से दौराला की ओर गलत दिशा में जा रही पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लव कुमार बाइक से कई फीट उछलकर हाईवे पर जा गिरे। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। घटना के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लव कुमार को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। चिकित्सकों ने लव कुमार को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन पल्लवपुरम थाने पहुंचे। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर थाने ले आई। बेटे विक्रांत ने आरोपी चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: क्या अब RLD में होगी इमरान मसूद की एंट्री: 10 सितंबर की बैठक में जुटे पूर्व विधायक, संपर्क में लगे हैं नेता

विज्ञापन

हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान
सरकार व पुलिस लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ा रही है। लेकिन लोग इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। शनिवार को हुए हादसे के दौरान लव कुमार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हादसे के बाद लव कुमार कई फीट ऊपर पर उछलकर हाईवे पर गिर गया और सिर पर गहरी चोट लगने से मौत हो गई। यदि, उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। लव कुमार की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, जानकारी मिलने पर रिश्तेदार व पड़ोसी मृतक के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: UP: घर पहुंचते ही भावुक हुए हाजी याकूब कुरैशी, आठ माह बाद जेल से हुई रिहाई, इस मामले में चल रही थी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed