UP: सीसीएसयू में सुरक्षा इंतजामों की उड़ीं धज्जियां, धांय...धांय से दहल उठे लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
Meerut News : सीसीएसयू में एक बार फिर से सुरक्षा इंतजामों की धज्जियां उड़ गईं। सीसीएसयू में ताबड़तोड़ फायरिंग से छात्र-छात्राएं, कर्मचारी और अधिकारी दहल उठे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की फिर धज्जियां उड़ गईं। ताबड़तोड़ फायरिंग से परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच दहशत फैल गई। ये भी तब है जबकि विवि की सुरक्षा पर हर साल पांच करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होते हैं। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
वहीं, विवि प्रशासन ने शाम को मंथन करके फिर सुरक्षा व्यवस्था का नये सिरे से तानाबाना बुना है। दावा है कि जल्द गार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 10-11 चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। वाहनों के पास की व्यवस्था होगी। शनिवार को विवि प्रशासन डीएम से डिग्गी का रास्ता बंद कराने के लिए पत्र लिखेगा।
नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद विवि प्रशासन ने नये सिरे से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का तानाबाना बुनने का दावा किया। मुख्य गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्डों का आने वालों की चेकिंग और रिकॉर्ड बनाने के निर्देश दिए। मगर अफसोस सभी दावे हवा-हवाई साबित हुए। विगत माह परिसर में विद्यार्थियों के साथ मारपीट की कई घटनाएं हुईं। रफ्तार में वाहनों के दौड़ाने की शिकायत भी हुईं।
उधर, छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुलपति कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों का भरोसा दिया कि जल्द न सिर्फ कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे बल्कि सघन चेकिंग भी कराई जाएगी। सिक्योरिटी गार्डों को वॉकी-टॉकी दिए जाएंगे ताकि विवाद की स्थिति होने पर सभी एकजुट हो सकें।
इसके साथ ही चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि परिसर में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा का पास बनाया जाएगा, जिसको देखने के बाद ही प्रवेश मिलेगा, मगर अभी किसी के भी पास नहीं बने हैं। सुरक्षा व्यवस्था में खामी होने की वजह से ही परिसर में छात्र और बाहरी तत्व असलाह लेकर बेखौफ घूमते रहते हैं और कोई भी चेकिंग करने वाला नहीं दिखता। इसका परिणाम है कि शुक्रवार को छात्र गुटों के बीच में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई तो विवि प्रशासन फिर सजग होकर सुरक्षा व्यवस्था का नया तानाबाना बुनने बैठ गया।
वहीं, शाम को कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. भूपेंद्र सिंह और प्रॉक्टोरियल बोर्ड सदस्यों ने मंथन किया। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 156 सिक्योरिटी गार्ड लगे हैं, जो तीनों शिफ्ट में काम करते हैं। न सिर्फ परिसर बड़ा है बल्कि कई बिल्डिंग बनने की वजह से गार्ड की कमी महसूस हो रही है, जिनके बढ़ाने पर जल्द फैसला होगा। वाहनों के पास का सिस्टम शुरू किया जाएगा। करीब 10 नये स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और जल्द सिक्योरिटी गार्डों को वॉकी-टॉकी देंगे। छात्र-छात्राओं के जल्द ही पास बनेंगे। बाहरी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए लाल डिग्गी का रास्ता बंद कराने के लिए डीएम को भी पत्र लिखा जाएगा।
गार्ड की सुरक्षा में प्रोफेसर की बेटी के घूमने का वीडियो वायरल
एकतरफ विवि प्रशासन सिक्योरिटी गार्ड की कमी की बात कह रहा है, वहीं दूसरी तरफ वायरल हो रहे वीडियो ने हकीकत खोल दी है। वीडियो में एक प्रोफेसर की पुत्री शाम के समय सिक्योरिटी गार्ड की सुरक्षा में सैर करते दिख रही है। वहीं, चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि जिस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है, वह सुबह की सैर करने का है। यह इत्तेफाक है कि सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा करते हुए साथ-साथ चल रहा है।
यह भी पढ़ें: न कांपे हाथ न दहला कलेजा: बेटी चीखती रही पर पिता काटता रहा गर्दन, नहीं पसीजा दिल, कमरे का मंजर देख लोग सन्न
सैर करने वालों पर अंकुश लगाने की तैयारी में विवि प्रशासन
विवि प्रशासन अब सुबह और शाम को परिसर में सैर करने के लिए आने वालों पर भी अंकुश लगाने की तैयारी कर रहा है। शाम को हुई बैठक में तय हुआ है कि सैर करने के लिए आने वालों के पास बनाए जाएंगे। गेट पर पास दिखाने के बाद ही सैर करने के लिए प्रवेश करने की अनुमति होगी।
यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: पिता बोला- इज्जत की खातिर मार डाला, गांव में हो रही थी बदनामी, वारदात से कांप उठा हर किसी का कलेजा