फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: STF team has arrested to accused from Punjab in loot case

Meerut: पंजाब से STF के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, डकैती समेत 16 मामलों में था वांछित

Fri, 28 Jul 2023 06:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Jul 2023 06:58 PM IST
सार

Meerut News : STF की टीम ने इनामी बदमाश को पंजाब से दबोच लिया है। वह डकैती समेत 16 मामलों में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
Meerut News: STF team has arrested to accused from Punjab in loot case
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ स्पेशल टॉस्क फोर्स की टीम ने डकैती समेत अन्य वारदात में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश शमशाद को इंचौली के मसूरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश पर मेरठ और हरिद्वार में डकैती समेत अन्य संगीन वारदात के 16 मामले दर्ज हैं। वह पंजाब में किराये पर रहकर ई-रिक्शा चला रहा था। जो हाल ही में इंचौली थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव महल आया था।

विज्ञापन


एसटीएफ एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इंचौली के महल गांव निवासी शमशाद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि बदमाश ने 30 जनवरी 2022 को इंचौली के ऊंचा पट्टी निवासी शाहनवाज के परिजनों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें उसके साथ बागपत के निरपुड़ा गांव निवासी जाहिद लंबू, बागपत के केतपुरा निवासी जिशान, शामली के गंगेरू निवासी इरफान कुरैशी, इंचौली निवासी शहनवाज, सरधना के नानू निवासी राशिद और कई अन्य साथी शामिल थे। बाकी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि शमशाद फरार चल रहा था। 

यह भी पढ़ें: मासूम बच्चे का कत्ल: दादी ने अपने ही हाथों से मार डाला, नहीं कांपा कलेजा, पालन-पोषण से थी तंग

इसके अलावा आरोपी ने अपने साथियों के साथ मेरठ और हरिद्वार में भी डकैती की घटना कर रखी थी। डकैती की कई वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर पंजाब के कोटला मलेर में साले अकबर के पास चला गया था। वहां पर साले ने रहमान नाम के व्यक्ति से मुलाकात कराकर उसकी ई-रिक्शा किराये पर दिलाई। तभी से आरोपी शमशाद पंजाब में ही ई-रिक्शा चला रहा था। कुछ समय पहले ही वह अपने गांव में आया था और छिपकर रह रहा था।

यह भी पढ़ें: UP: पूजा शर्मा नहीं, जमीला खातून है, हिंदू बन मुस्लिम युवकों को फंसाती थी जाल में, होश उड़ा देगी इसकी सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed