फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: SSP Prabhakar Chaudhary is order that attendance of all constable in SSP office

बड़ी तैयारी: बेहतर कानून व्यवस्था के लिए एसएसपी ने लिया ये निर्णय, अब बीट नहीं सर्विलांस में भी माहिर होंगे सिपाही

Sat, 17 Jul 2021 06:07 PM IST
कपिल kapil अश्वनी जौहरी, अमर उजाला, मेरठ
अश्वनी जौहरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Jul 2021 06:07 PM IST
सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने फिर से एक नया कार्यक्रम जारी किया है। अब हर थाने के बीट कांस्टेबल के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
Meerut News: SSP Prabhakar Chaudhary is order that attendance of all constable in SSP office
मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बीट कांस्टेबल की अब कमांड हाउस से निगहबानी की जाएगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इसके लिए कार्यक्रम जारी किया है। हर थाने के बीट कांस्टेबल के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं। कांस्टेबल अपनी उपस्थिति एसएसपी के दफ्तर में दर्ज कराएंगे। बेहतर पुलिसिंग के लिए कप्तान की ओर से चलाए जा रहे अभियान में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


बीट कांस्टेबल पुलिसिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कानून व शांति व्यवस्था के लिए अपने क्षेत्र से जुड़ी हर गतिविधियों की जानकारी कांस्टेबल को रखनी होती है। बेहद गोपनीय तरीके से वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बीट कांस्टेबल की अन्य कार्यों में ड्यूटी बढ़ी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बीट पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने की पहल की है।
विज्ञापन


पहले थानेदार व सीओ करेंगे सुनवाई
बीट कांस्टेबल को थाने में बीट बुक के साथ बुलाया जाएगा। बुक की चेकिंग के साथ-साथ उनकी समस्या सुनी जाएगी। थानेदार उनकी समस्या को जानने के बाद आगे बढ़ाएंगे। बीट कांस्टेबल को अपनी बीट बुक सर्किल अफसर (क्षेत्राधिकारी) से चेक कराने के बाद ही निर्धारित दिन के अनुरूप कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस व साइबर में होंगे माहिर
यह पहला अवसर है, जब बीट कांस्टेबल के लिए इस तरह की व्यवस्था बनाई गई है। बीट कांस्टेबल को सर्विलांस सेल के प्रभारी सर्विलांस व साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। जन शिकायत प्रकोष्ठ को प्रत्येक दिन आने वाले बीट कांस्टेबल का रिकॉर्ड अपने पास रखना होगा।

थानों के अनुसार यह बनाई व्यवस्था
         दिन                                                                               थाने का नाम

सोमवार व बृहस्पतिवार                    कोतवाली, देहलीगेट, लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, परतापुर, टीपीनगर, सदरबाजार, लालकुर्ती, रेलवे रोड व सिविल लाइन
मंगलवार व शुक्रवार                        मेडिकल, नौचंदी, कंकरखेड़ा, दौराला, पल्लवपुरम, सरधना, सरूरपुर, जानी, रोहटा व मवाना
बुधवार व शनिवार                          हस्तिनापुर, बहसूमा, फलावदा, किठौर, मुंडाली, खरखोदा, इंचौली, गंगानगर, परीक्षितगढ़ व भावनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed