UP: स्कॉर्पियो चालक ने मचाया तेज रफ्तार का कहर, आबूलेन पर कई लोगों को मारी टक्कर, गुब्बारा बेचने वाले की मौत
Meerut News : स्कॉर्पियो के चालक ने गाड़ी की स्पीड तेज कर ली और वहां पर जा रहे तीन-चार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने आबूलेन पर कई लोगों को टक्कर मार दी। जिसके चलते दो लोग चोटिल हो गए। जिसमें एक गुब्बारा बेचने वाले की मौत हो गई। गाड़ी डिवाइडर पर टकराकर रुक गई। मौके पर पहुंची भीड़ ने चालक को पकड़ लिया। गाड़ी में सवार लोग अपनी जान बचाकर भाग लिए। गाड़ी के अंदर शराब की पेटियां भी मिलीं।
यह सड़क हादसा सोमवार रात 12:00 का आसपास का है। बताया गया कि एक स्कॉर्पियो सदर की तरफ से होते हुए एंबुलेंस जा रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो के चालक ने गाड़ी की स्पीड तेज कर ली और वहां पर जा रहे तीन-चार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई और स्कॉर्पियो चालक भागने लगा। इसी दौरान टक्कर लगने से गुब्बारा बेचने वाले की मौत हो गई।
वहीं, आसपास के लोग चालक के पीछे भाग लिए। स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर रुक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत चालक को पकड़ लिया और गाड़ी में सवार चार लोग भाग गए। पुलिस ने घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया