फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: RM Squad caught WT but attacked by operator saved his life by entering in police station

बिना टिकट पकड़े 20 यात्री: प्रवर्तन दल की कार पलटने का प्रयास, पुलिस चौकी में घुसकर बचाई जान

Thu, 28 Apr 2022 09:50 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Apr 2022 09:50 PM IST
सार

परिचालक के साथियों ने आरएम स्क्वायड पर हमले की नीयत से उनकी कार का पीछा किया। यही नहीं रोकने के लिए कई बार टक्कर भी मारी। वहीं घबराए स्क्वायड ने थाने में घुसकर जान बचाई।

विज्ञापन
Meerut News: RM Squad caught WT but attacked by operator saved his life by entering in police station
बस टिकट। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ-अलवर रूट पर चलने वाली रोडवेज बस में क्षेत्रीय प्रवर्तन दल ने 20 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ लिया तो परिचालक ने अपने साथियों से हमला करा दिया। आरोपियों ने कार में टक्कर मारकर पलटने का प्रयास किया तो वर्तन दल ने पुलिस चौकी में घुसकर जान बचाई। मामले में आरोपी परिचालक को नोटिस दिया गया है। 

विज्ञापन


मेरठ डिपो की बस संख्या यूपी 15ईटी-0171 अलवर तक चलती है। बस में बिना टिकट यात्रियों को सफर कराकर विभाग को नुकसान पहुंचाने की शिकायत पर बुधवार शाम करीब छह बजे प्रर्वतन दल ने अलवर के निकट नौगांव में बस की चेकिंग की तो 20 यात्री बिना टिकट मिले। इनमें 14 यात्रियों को टिकट नहीं दिए गए थे और छह यात्रियों को खाली मैनुअल टिकट दिए गए थे। पूछने पर यात्रियों ने किराया देना बताया। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: टला हादसा: सहारनपुर में स्टेशन पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन, कई ट्रेन प्रभावित, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन दल प्रभारी सहायक यातायात निरीक्षक नरेश कुमार और अमित कुमार ने रिपोर्ट भरनी शुरू की। नौकरी पर खतरा देख संविदा परिचालक वाजिद अली ने पहले तो अधिकारियों से अभद्रता की और फिर यात्रियों को भी सड़क पर छोड़कर बस ले जाने की बात कहकर भड़काने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर वाजिद अली ने अपने साथियों को बुला लिया। बताया गया कि कार से आए परिचालक के साथियों ने प्रवर्तन दल की कार का पीछा किया और कई बार कार में टक्कर मारी। प्रवर्तन दल ने अकेड़ा पुलिस चौकी में कार घुसाकर जान बचाई। राजस्थान पुलिस ने प्रवर्तन दल को हरियाणा बॉर्डर तक छोड़ा।

प्रवर्तन दल की रिपोर्ट पर एआरएम मेरठ डिपो ने आरोपी संविदा परिचालक वाजिद अली को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन का समय दिया है। आरएम केके शर्मा ने बताया कि आरोपी परिचालक का कृत्य बेहद गंभीर है। नोटिस का जवाब आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed