{"_id":"5eedb8778ebc3e42e9176ab5","slug":"meerut-news-police-has-deducted-challans-of-those-who-did-not-wear-masks-and-imposed-a-fine-of-three-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क वालों की अब खैर नहीं, 10 दिन में वसूला 3.12 लाख का जुर्माना, 420 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क वालों की अब खैर नहीं, 10 दिन में वसूला 3.12 लाख का जुर्माना, 420 के खिलाफ मुकदमा
Sat, 20 Jun 2020 12:50 PM IST
कपिल kapil
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
बिना मास्क लगाए घूमते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में अपने साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। बीते दस दिनों में पुलिस ने मास्क न पहनने वाले 2404 लोगों से 3.12 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने में 420 मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
मेरठ जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों में इससे मरने वालों के आंकड़ों में भी इजाफा हुआ है। पुलिस-प्रशासन पर भी आरोप लग रहे हैं कि जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा रहा है। इस कारण कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसके बाद पुलिस ने डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार, कानूनी कार्रवाई शुरू करा दी है। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा कम करने और कोरोना संक्रमण फैलने से बचाने के लिए पुलिस 10 दिनों से मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। यह अभियान निरंतर चलाने के लिए आईजी रेंज ने एसएसपी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना काल की विडंबना: मोर्चरी में शवों की बेकदरी, फिर सामने आई मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही
विज्ञापन
दुकानदारों पर भी लगेगा जुर्माना
अनलॉक 1.0 में शहर के अधिकांश बाजार शर्तों के आधार पर खोले गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे से मास्क न पहनने वालों की मॉनिटरिंग की जाएगी। दुकानदारों को भी पुलिस ने चेतावनी दी है कि बगैर मास्क लगाए किसी भी ग्राहक को सामान दिया गया तो जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को आधार बनाया जाएगा।
घर से निकलते ही मास्क लगाना अनिवार्य है। बगैर मास्क कोई भी मिला तो उसके खिलाफ पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। 10 दिन के अभियान में मास्क लगाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। पुलिस लगातार अभियान चला रही है। - प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/