फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Panchayat in police station between husband and wife in case of son's name

यूपी: थाने में चली पंचायत, फिर बेटे का नाम रखा गया बद्रीनाथ, मां रखना चाहती थी तैमूर

Wed, 03 Feb 2021 04:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Feb 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Panchayat in police station between husband and wife in case of son's name
पंचायत (सांकेतिक तस्वीर)

बेटे का नाम तैमूर रहेगा या बद्रीनाथ, इसे लेकर टीपी नगर थाने में पंचायत चली। पुलिस ने दंपती के बीच समझौता करा दिया और महिला की मां को सख्त हिदायत दी है कि वह दंपती से दूर रहे। वहीं, पत्नी ने कहा है कि अब वह पति की इच्छा से ही बेटे का नाम रखेगी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग के चलते अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती ने दो साल पहले शादी कर ली। मां अपने बेटे का नाम तैमूर तो पिता बद्रीनाथ रखना चाहता है। इसे लेकर दंपती में विवाद हो गया था। यह मामला सोमवार को टीपी नगर थाने में पहुंचा था। मंगलवार को दिनभर थाने में गहमागहमी का माहौल रहा। टीपी नगर पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को दोनों के बीच समझौता हो गया। 
विज्ञापन


महिला ने कहा है कि अब पति के अनुसार ही बेटे का नाम रखा जाएगा। महिला ने बताया कि उसकी मां ने उसे उकसा दिया था। इसके चलते वह अपने पति से निकाह करने की बात कह रही थी। दंपती ने थाने में लिखकर दे दिया कि उनके बीच अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आकाश हत्याकांड: नहीं पहुंचे चंद्रशेखर, पुलिस ने ग्रामीणों पर फटकारी लाठियां, देखें तस्वीरें

ये था मामला
शारदा रोड, ब्रह्मपुरी निवासी युवक का दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम-प्रसंग था। दोनों की सहमति से दो साल पहले आर्य समाज मंदिर में शादी हुई। उनके एक पुत्र भी है। वह अब मायके में भी जाने लगी। पुलिस ने बताया कि उसकी मां ने उकसाया कि वह पति से रीति-रिवाज के अनुसार निकाह करे। इसके चलते महिला ने अपने पति पर दबाव बनाया।

उसका कहना है कि जब मैं धर्म छोड़कर मंदिर में शादी कर सकती हूं तो वह मेरे लिए निकाह क्यों नहीं कर सकता। इसे लेकर दंपती में तकरार चल रहा था। इसके चलते दंपती टीपीनगर थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों को सुना और युवक के परिजनों को बुला लिया। मंगलवार देर शाम थाने में पंचायत चली। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करके घर भेज दिया है।

मां ने तैमूर, पिता ने बद्रीनाथ रखा था नाम
मां ने पुत्र का नाम तैमूर रखा था जबकि पिता ने बद्रीनाथ रखा। इसको लेकर भी बखेड़ा हुआ। युवक ने बताया कि पत्नी बेटे को लेकर मायके में गई थी। वहां उसका खतना करा दिया। विरोध करने पर उसे धमकी दी गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed