{"_id":"63cbfde288c901745b631bbd","slug":"meerut-news-miscreant-caught-on-camera-while-firing-shot-at-a-person-going-to-offer-namaz-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बदमाश ने छत पर चढ़कर की फायरिंग, नमाज पढ़ने जा रहे व्यक्ति को लगी गोली, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बदमाश ने छत पर चढ़कर की फायरिंग, नमाज पढ़ने जा रहे व्यक्ति को लगी गोली, ये है पूरा मामला
Sat, 21 Jan 2023 08:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:31 PM IST
सार
Meerut News : फायरिंग करते हुए एक बदमाश का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान नमाज पढ़ने जा रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
फायरिंग करते हुए बदमाश का वीडियो वायरल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में फायरिंग करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि यह वीडियो लिसाड़ीगेट का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में बदमाश भीड़ पर तमंचे से फायरिंग करता नजर आ रहा है। वहीं भीड़ भी बदमाश पर पथराव कर रही है, इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि बदमाश को पुलिस का कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल, यह वीडियो मेरठ के मजीद नगर का है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर माजिद नगर का रहने वाला असलम नमाज पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने असलम की कमर में गोली मार दी थी। गोली लगने से असलम गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
वहीं भीड़ को इकट्ठा होते देख बदमाश पैदल ही भागने लगे। इस दौरान भीड़ ने बदमाशों का पीछा किया तो एक बदमाश छत पर चढ़कर तमंचे से फायरिंग करने लगा। वहीं भीड़ ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश पर पथराव कर दिया।
यह भी पढ़ें: चर्चित तेजाब कांड: ननद-जेठानी एसिड अटैक में सानिया सहित चार को सजा, 1300 पन्नों की चार्जशीट से मिला इंसाफ
उधर, सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश अरफाद को हिरासत में ले लिया। इस दौरान उसके साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अरफाद उर्फ कचरू को जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी बदमाशों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम के सुकून के पल, हनीप्रीत-परिवार संग पहुंचा बरनावा आश्रम,जानें इस बार क्यों खास है 40 दिन का पैरोल