फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Major Sanitation Overhaul Planned as Nagar Nigam Prepares to Take Charge of Two Key Areas

Meerut News: शताब्दीनगर और लोहियानगर इलाके की सफाई व्यवस्था संभालेगा नगर निगम

Thu, 28 May 2026 01:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Major Sanitation Overhaul Planned as Nagar Nigam Prepares to Take Charge of Two Key Areas

विकास प्राधिकरण द्वारा निगम को मिलेंगे 25 करोड़ की धनराशि

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर मेरठ।

शहर के दो प्रमुख इलाके, शताब्दीनगर व लोहियानगर लंबे समय से खराब सफाई व्यवस्था से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों की बार-बार की शिकायत के बावजूद मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। अब सुधार की उम्मीद है क्योंकि मेडा लगभग 1.70 लाख की आबादी वाले दोनों क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी निगम को सौंपने जा रहा है। इस हस्तांतरण की एवज में मेडा नगर निगम को 25 करोड़ रुपये की धनराशि भी देगा। स्वास्थ्य वरिष्ठ प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने बताया कि शताब्दीनगर (एक लाख आबादी) और लोहियानगर (70 हजार आबादी) की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी निगम को मिलने वाली है। नगर निगम ने इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए निगम ने अत्याधुनिक मशीनें और 150 गाड़ियां खरीदने की योजना बनाई है। इन आधुनिक उपकरणों से लैस होकर निगम इन दोनों क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से सफाई कार्य कर सकेगा। उम्मीद है कि इससे न केवल स्वच्छता बढ़ेगी बल्कि लोगों को भी राहत मिलेगी। यह निर्णय दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई चर्चा और मंथन के बाद हुआ है।
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वें से पहले व्यवस्था बनाने की तैयारी मेरठ महानगर की स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम के निरीक्षण से पहले नगर निगम ने शताब्दीनगर और लोहियानगर की सफाई व्यवस्था संभालने की तैयारी कर ली है। दोनों विभाग में पत्राचार भी चल रहा है, ताकि व्यवस्था बनाकर स्वच्छता सर्वे की टीम को अवगत कराया जाए। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना कि सफाई व्यवस्था में सुधार करने का प्रयास लगातार चल रहा है। शहर में पार्कों के सुंदरीकरण, कूड़ा निस्तारण और सफाई व्यवस्था को लेकर रोजाना शहर का मुआयना किया जा रहा है। सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारियों के कार्यों की मॉनीटरिंग भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed