UP: पीआरडी के रिटायर्ड जवान ने LKG के छात्र को मारी गोली, बेटे को लहूलुहान हालत में देख उड़े परिजनों के होश
Meerut News : मेरठ में पीआरडी के रिटायर्ड जवान ने LKG के छात्र को गोली मार दी। वहीं, बेटे को लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कंकरखेड़ा के सैनिक विहार में मंगलवार रात पीआरडी के जवान ने पड़ोस में रहने वाले छह वर्षीय एलकेजी के छात्र को गोली मार दी। गोली बच्चे के माथे में लगने के बाद पार हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं, गोली मारने का आरोपी घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ फरार हो गया। कंकरखेड़ा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सैनिक विहार बी ब्लॉक निवासी पिंकी पत्नी सोनी ने बताया कि उसके पति कैंट बोर्ड में सफाई कर्मचारी हैं। उनका छह वर्षीय बेटा शिवम मंगलवार रात पड़ोसी जयकरण के घर में बच्चों के साथ खेल रहा था। सुबह 10 बजे पड़ोसी की पत्नी शिवम को घायल अवस्था में लेकर घर पहुंची और बताया कि बच्चा खेलते हुए सीढ़ियों से फर्श पर गिर गया है, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई है। बच्चे के सिर से लगातार खून बह रहा था। बच्चे को लहूलुहान हालत में लेकर परिजन अस्पताल दौड़े, जहां बच्चे को भर्ती कराया गया।
अस्पताल में सामने आया कि बच्चे के माथे और पीछे सर में गोली जैसा निशान है। डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने के बाद पार हो गई। बच्चे के मस्तिष्क का ऑपरेशन कराया गया है। हालत गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। आरोपी जयकरण घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने आरोपी के घर के बाहर जमकर हंगामा किया।
यह भी पढ़ें: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, नहीं रहे फूल से बच्चे, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें
पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी जयकरण खुद को दरोगा बताता था और पोस्टिंग दूसरे जिले में बता रखी थी, लेकिन वह असलियत में पीआरडी का रिटायर्ड जवान था। पड़ोसियों को दरोगा बताकर दबंगई दिखाता था। पिंकी और जयकरण के परिवार के बीच में कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी, पड़ोसियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया था। पिंकी का कहना है कि उसी विवाद में आरोपी ने उनके बेटे को गोली मारी है।
कुछ समय पहले ही जेल से आया है
आरोपी जयकरण पर लिसाड़ी गेट थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने लिसाड़ी गेट में मकान खाली कराने के नाम पर एक युवक से दो लाख रुपये लिए थे, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसमें वह जेल गया था। कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटकर आया था।
यह भी पढ़ें: छह जिंदगियों का दर्दनाक अंत: पलक झपकते ही उजड़ गया परिवार, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे