Meerut News Live: दिनदहाड़े इमाम के घर से जेवरात चुराए, 10वीं का छात्र संदिग्ध हालत में लापता
{"_id":"64d6f262e70f9deacb084fb5","slug":"meerut-news-live-read-western-up-latest-news-2023-08-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: दिनदहाड़े इमाम के घर से जेवरात चुराए, 10वीं का छात्र संदिग्ध हालत में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 12 Aug 2023 10:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:17 PM IST
खास बातें
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आज एक दौड़ देश के नाम का आयोजन किया गया। वहीं मेरठ के ब्रह्मपुरी में दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो छात्रों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:15 PM, 12-Aug-2023
दिनदहाड़े इमाम के घर से जेवरात चुराए
मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव नगला चांद में मस्जिद के इमाम के घर से दिनदहाड़े चोरों ने जेवरात चोरी कर लिए। इमाम ने थाना में तहरीर दी है। मौलाना अब्दुल रहमान ने तहरीर में बताया कि मस्जिद के सामने स्थित मदरसे में बने कमरे में परिवार के साथ रहता है। वह शनिवार दोपहर मस्जिद में नमाज पढ़ाने गया था। मदरसे में लौटा तो देखा कि कमरे के ताले टूटे हुए हैं। कमरे में देखा कि चोर 175 ग्राम सोने के चार कड़े, कानों की दो झुमकी, सोने की दो अंगूठी, गले का पैंडल, चांदी के दो हथफूल, पाजेब एवं पांच हजार रुपए चोरी कर ले गए हैं। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से गांव में अफरा-तफरी फैल गई। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी रमेश्चंद शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
06:58 PM, 12-Aug-2023
स्कूल जाते वक्त 10वीं का छात्र संदिग्ध हालत में लापता
बिजनौर के स्योहारा में घर से स्कूल जाने के लिए कहकर निकला कक्षा दस का छात्र संदिग्ध हालत में लापता हो गया। परिजनों ने छात्र की गुमशुदगी की तहरीर थाने में देकर अपने पुत्र की बरामदगी की मांग की है।
नगर के मोहल्ला पटवारियान निवासी नासिर अली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र अमान अली नगर के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। शनिवार को सुबह साइकिल से स्कूल जाने के लिए कह कर निकला था लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। काफी तलाश करने के बाद भी कहीं कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्र की बरामदगी की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि छात्र की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

01:49 PM, 12-Aug-2023
डेंगू का हमला हुआ तेज, चार मरीज मिले
मेरठ में डेंगू का हमला तेज होता जा रहा है। चार नए मरीज मिले हैं, जो कंकरखेड़ा और लल्लापुरा के रहने वाले हैं। इनमें आठ मरीज पिछले 20 दिन के भीतर मिले हैं, जबकि दो मरीज इस साल जनवरी माह में मिले थे। लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है।
डेंगू के मरीज मिलने की वजह दरअसल कूलर और जलपात्रों का मच्छरों के लार्वा का घर बना हुआ होना है। 31 जुलाई तक चले जिला मलेरिया विभाग की टीम के सर्वे में 150 से ज्यादा कूलर और जलपात्रों में मच्छर के लार्वा मिले थे। मलेरिया विभाग की टीमों ने लोगों को आगाह भी किया था कि अगर लोग नहीं समझे तो डेंगू फैलने का अंदेशा है।
जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, शिक्षा विभाग और पंचायती राज विभाग आदि का सहयोग लिया जा रहा है। इस बार दस्तक अभियान के तहत चिन्हित संभावित मरीजों की सूची को सीधे ई-कवच पर अपलोड किया गया है। यह काम अभियान में जुटीं आशा कार्यकर्ताओं ने किया है। अगस्त-सितंबर माह में मच्छर जनित रोगों के बढ़ने का खतरा रहता है।
यह बरतें सावधानी
घर व आसपास साफ सफाई रखें। अनावश्यक रूप से पानी न भरा रहने दें। आमतौर पर बरसात में घर की छतों पर रखे गैर उपयोगी पात्रों में पानी भर जाता है, जिसमें मच्छर पनपने लगते हैं, कोशिश करें कहीं भी पानी न भरे।
जिला अस्पताल और मेडिकल में बनाए गए डेंगू वार्ड
पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 20-20 बेड के डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। हालांकि अभी इनमें कोई मरीज भर्ती नहीं है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि डेंगू के मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था है।

01:47 PM, 12-Aug-2023
दंपती की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, एलएलबी के छात्र निकले कातिल
मेरठ के किशनपुरी में स्पोर्ट्स कारोबारी धनकुमार जैन और उनकी पत्नी अंजू हत्याकांड के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। हत्याकांड को मेरठ कॉलेज के एलएलबी के छात्र प्रेमपुरी निवासी प्रियांक शर्मा उर्फ पारूष ने अपने साथी यश शर्मा उर्फ यशु के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
आरोपी प्रियांक को कारोबार करने के लिए करीब 15-20 लाख रुपये की जरूरत थी, जिस वजह से यह वारदात की गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया है। मुख्य आरोपी प्रियांक के मकान से लूटे गए जेवरात और नकदी भी बरामद कर ली गई है।

11:01 AM, 12-Aug-2023
मां तुझे प्रणाम: तिरंगा बाइक रैली में दिखा गजब का उत्साह
सहारनपुर में बाइक रैली को रवाना करतेएसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रैली कचहरी पुल, कोर्ट रोड पुल, कलेक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चुंगी से होते हुए मेडिग्राम हॉस्पिटल पर संपन्न हुई। रैली के दौरान हाथ में तिरंगा और दिल में देशप्रेम का जज्बा दिखा। भारत माता की जयघोष के बीच गजब का अनुशासन रहा। जोश और उत्साह से लबरेज बड़ी संख्या में निकले तो फिजां में देशभक्ति का माहौल घुल गया।
10:46 AM, 12-Aug-2023
ब्रेवुरा होटल में रक्तदान शिविर में करें रक्तदान
रक्तदान करते होटल ब्रेवुरा के संचालक शेखर भल्ला
- फोटो : अमर उजाला
होटल ब्रेवुरा के संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि होटल में पांच बेड का विशेष कक्ष तैयार है। शुक्रवार शाम तक 174 लोगों ने रक्तदान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर में जिला प्रशासन, पुलिस, उद्यमी, व्यापारी, सामाजिक संगठन, और धार्मिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:59 AM, 12-Aug-2023
Meerut News Live: दिनदहाड़े इमाम के घर से जेवरात चुराए, 10वीं का छात्र संदिग्ध हालत में लापता
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आज मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें एक दौड़ देश के नाम के तहत युवा और शहर के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। दौड़ का शुभारंभ मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। दौड़ से पहले कैलाश प्रकाश स्टेडियम कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचकर पंजीकरण कराया।दौड़ कैलाश प्रकाश स्टेडियम से शुरू होकर सीएमओ कार्यालय कमिश्नरी आवास साकेत और जेल चुंगी हाइडल कॉलोनी से होती हुई वापस कैलाश प्रकाश स्टेडियम से पर समाप्त होगी। आजादी के इस पर्व में 'मां तुझे प्रणाम' की मिनी मैराथन में शहरवासियों ने हिस्सेदारी ली।
एक दौड़ देश के नाम में प्रथम स्थान प्रिंस ने प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर विशाल रहे और तीसरे स्थान पर प्रशांत रहे।