Meerut News Live: जीवित महिला का था खेत में दबा मिला हाथ का पंजा, सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
{"_id":"648d36aba4f53e99eb0b29f5","slug":"meerut-news-live-paarul-confirmed-ticket-to-asian-games-with-gold-preparation-for-kanwar-yatra-begins-2023-06-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: जीवित महिला का था खेत में दबा मिला हाथ का पंजा, सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 17 Jun 2023 09:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 17 Jun 2023 09:21 PM IST
खास बातें
कांवड़ यात्रा में पहचान पत्र जरूरी रहेगा। कांवड़ यात्रा के लिए चार जुलाई से मेरठ में रूट डायवर्ट किया जाएगा। वहीं शनिवार देर रात हस्तिनापुर में जमकर आतंक मचाया। पढ़ें मेरठ और आसपास की ताजा खबरें।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:07 PM, 17-Jun-2023
पिकअप-थ्रीव्हीलर में भीषण टक्कर, मची चीख-पुकार
सहारनपुर जनपद के गंगोह में बाईपास मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर के नजदीक पिकअप व थ्रीव्हीलर की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं, दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गए। आठ लोगों को गंभीर हालत के चलते सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
06:37 PM, 17-Jun-2023
बकरी बांधने को लेकर मारपीट, हंगामा
सहारनपुर शहर के मोहल्ला ढोलीखाल में बकरी बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने के साथ हंगामा हो गया। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला ढोलीखाल में शुक्रवार की देर रात हाजी बहार ने घर के बाहर बकरी बांध रखी थी, जो खुलकर इधर-उधर भागने लगी। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हुई। दूसरे पक्ष के कय्यूम उर्फ बिल्लू ने इसका विरोध किया, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने हंगामा किया। पता लगने पर थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि बकरी बांधने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है।

04:03 PM, 17-Jun-2023
लिसाड़ी गेट निवासी जीवित महिला का था खेत में दबा मिला हाथ का पंजा
कंकरखेड़ा के खड़ौली गांव में किसान के खेत में एक महिला का पंजा शुक्रवार को दबा हुआ मिला था। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद शनिवार को पंजे की पहचान लिसाड़ी थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव निवासी सुनीता के हाथ के पंजे के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
ऑपरेशन में कटने के बाद परिजनों ने खेत में फेंका था पंजा
पुलिस पूछताछ में महिला को दिल्ली में एक हादसे में हाथ में गंभीर चोट लग गई थी। कंकरखेड़ा में ऑपरेशन के दौरान हाथ को काटना पड़ा। परिजनों ने हाथ को खेत में जाकर फेंक दिया था। महिला जीवित है।

01:46 PM, 17-Jun-2023
दुकान के ताले तोडकर हजारों की चोरी,अस्पताल के बाहर से बाईक चोरी
बिजनौर के नूरपुर नगर में बीती रात अज्ञात चोरो ने एक दुकान का ताला तोडकर एल ई डी और नकदी समेत हजारों रुपये की चोरी को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। चोरी की घटना पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया है।
मोहल्ला रामनगर निवासी सिमरन पुत्र प्रदीप नारंग के अनुसार उसकी ठेरी रोड पर संगम मैरीज हाल के पास गद्दा फैक्टरी है। शनिवार की सुबह वह रोजाना की भांति दुकान पर गया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान में लगा 32 इंच का एलईडी, इंवर्टर बैटरा, करीब बारह सौ रुपये से भरी दो गुल्लक चोरी हो गई। चोरी की सूचना पर पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी तसलीम अहमद के नेतृत्व में युवा नगराध्यक्ष समेत व्यापारी मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना पर आक्रोश जताया।
कस्बा इंचार्ज विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। दुकान स्वामी सिमरन सिंह की ओर से चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। इसके अलावा नगर के एक निजी अस्पताल के बाहर से शुक्रवार की शाम को शिवाला कलां निवासी मुस्तकीम पुत्र सद्दीक की बाईक चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाईक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

01:45 PM, 17-Jun-2023
सहारनपुर में अज्ञात बीमारी से तीन पशुओं की मौत, हड़कंप
सहारनपुर के बड़गांव में अज्ञात बीमारी से एक किसान के तीन पशुओं की मौत हो गई है। पालतु मवेशियों की अचानक हुई मौत से गांव के पशुपालक काफी चिंतित है।
शुक्रवार को अंबेहटाचांद निवासी किसान देवेन्द्र पुत्र कल्लु सिंह की एक भैस, एक कटड़ा, एक भैसा की अज्ञात बीमारी के चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित किसान देवेन्द्र ने बताया कि शाम के समय अचानक पशुओं की हालत बिगड़ती चली गई।
पशु एंबुलेंस को काॅल की गई पुवारका से पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उपचार किया। लेकिन कुछ ही देर में तीनों पशुओं की तड़फकर मौत हो गई। इस मामले में ग्राम प्रधान विशाल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर पशुओं में फैली अज्ञात बिमारी पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की है। पहांसू स्थित पशु चिकित्सालय पर तैनात फार्मेसिस्ट सुनील कुमार का कहना है ऐसा प्रतीत होता है कि तीनों पशुओं ने घास में किसी जहरीली वस्तु का सेवन किया होगा जिस कारण इस तरह उनकी मौत हुई है।

12:29 PM, 17-Jun-2023
कांवड़ यात्रा में पहचान पत्र जरूरी चार जुलाई से मेरठ में रूट डायवर्ट
कांवड़ यात्रा में इस बार पहचान पत्र अनिवार्य होगा। डीजे प्रतिबंधित नहीं रहेगा, बल्कि पुलिस इसे नियंत्रित करेगी। यात्रा के दौरान कोई भी 12 फीट से ऊंची कांवड़ नहीं ला सकेगा।
ये प्रमुख निर्णय शुक्रवार को देहरादून के पुलिस मुख्यालय में हुई अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में लिए गए। बैठक में सात राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के पुलिस अधिकारियों और आईबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहीं मेरठ में भी कांवड़ की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चार जुलाई से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। 15 जुलाई को शिवरात्रि है।
रूट डायवर्जन के लिए अभी तक जो प्लान तैयार किया जा रहा है उसके अनुसार दिल्ली-गाजियाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को हापुड़ बाईपास से किठौर के रास्ते मुजफ्फरनगर भेजने की तैयारी है। इसी तरह हरिद्वार और देहरादून जाने वाले वाहनों को मीरापुर से गंगा बैराज और बिजनौर के रास्ते भेजा जाएगा। हालांकि यह प्लान अभी फाइनल नहीं है। स्थिति को देखते हुए इसमें बदलाव किया जा सकता है।
जगह-जगह लगेंगे पुलिस के नाके, सीसीटीवी कैमरे
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जगह-जगह पुलिस के नाके भी लगाए जाएंगे। जिन पर 10 से 15 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। कुछ स्थान ऐसे भी चिन्हित किए गए हैं जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।
कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। तैयारी की जा रही है कि चार जुलाई से रूट डायवर्ट कर दिया जाए। पहले चरण में हाईवे से बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। - जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

09:56 AM, 17-Jun-2023
हस्तिनापुर में बदमाशों ने मचाया आतंक, महिला से कुंडल लूटे
हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव फाजलपुर में शनिवार की देर रात घर में सो रहे परिवार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में घायल हुए परिवार के मुखिया की हालत गंभीर है, वहीं उसकी पत्नी से सोने के कुंडल लूट कर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा।
सराय खादर के मंदिर के दानपात्र में चोरी
हस्तिनापुर में शनिवार की देर रात चोरों ने क्षेत्र में जमकर आतंक मचाया पहला मामला किसान के घर में घुसकर उसे गंभीर रूप से घायल क्या और पत्नी के कुंडल लूटे तो वही दूसरा मामला क्षेत्र के गांव सराय खादर का है जहां पर शनिवार की देर अज्ञात चोरों ने मंदिर के बाहर लगे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी को लेकर फरार हो गए।
सुबह दिन निकलने पर जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्हें इस बात का पता चला जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के दानपात्र में करीब चार हजार रूपए रखे हुए थे। जिसे अज्ञात चोर लूट कर ले गए हैं दानपात्र लूटने की घटना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं अन्य कई स्थानों पर भी चोरी होने की सूचना है। शनिवार की देर रात चोरों ने क्षेत्र में जमकर आतंक मचाया।

09:49 AM, 17-Jun-2023
Meerut News Live: जीवित महिला का था खेत में दबा मिला हाथ का पंजा, सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की पारुल चौधरी ने नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक झटका। सितंबर में चीन में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी उन्होंने क्वालिफाई कर लिया है। दौराला क्षेत्र के इकलौता गांव निवासी किसान की 28 वर्षीय बेटी पारुल ने 3000 मीटर स्टीपल चेस में यह उपलब्धि हासिल की।
पारुल ने 2018 में सुधा सिंह द्वारा गुवाहाटी में बनाए गए 9:39:59 मिनट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मेरठ की बेटी ने 9:34.23 मिनट के साथ यह दूरी तय की। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों के क्वालिफाई मार्क 9:47.00 को भी पार कर लिया।
वह इस प्रतियोगिता में यूपी महिला टीम की कप्तान भी हैं। इससे पहले पारुल ने उप्र की ओर से खेलते हुए पिछले महीने लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल टूर पर 3000 मीटर स्टीपल चेज में 9:29.51 मिनट के स्थान कांस्य पदक जीता था।
5,000 मीटर में 13 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए 15:10.35 सेकंड का समय लिया। खास बात है 3 हजार मीटर दौड़ को 9 मिनट से कम समय में पूरा कर पहली भारतीय महिला धाविका भी बनीं।
2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए कुछ ही सेकंड से क्वालिफाई से चूक गई थीं। इसके बाद उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है। इस उपलब्धि के लिए उप्र व जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, सचिव डॉ. देवेश दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता व उपाध्यक्ष अतुल सिंह, पिता कृष्णपाल सिंह, अनु कुमार सहित अन्य लोगों ने पारूल को बधाई दी।