फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: ICSE बोर्ड के नतीजे जारी, दसवीं में काजल बनी जिला टॉपर, 12वीं में अमर्शा को मिला पहला स्थान

Sun, 14 May 2023 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 May 2023 04:26 PM IST
खास बातें

मेरठ में हिंदू संगठनों ने बॉलीवुड फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर हंगामा कर दिया। वहीं मुजफ्फरनगर व बिजनौर में पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। पढ़ें ताजा अपडेट।

विज्ञापन
Meerut News Live: Hindu organizations Uproar over Bollywood film The Kerala Story, PCS preliminary exam
माता पिता के साथ छात्रा काजल गोयल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:25 PM, 14-May-2023
आईएससी कक्षा 12वी टॉपर 
1. अमृषा सिंह (विज्ञान)  98.25%। सोफिया गर्ल्स स्कूल 
2. आर्यमन सुवक्ष (विज्ञान)  98% सेंट मैरिज अकादमी 
2. वत्सल त्यागी (विज्ञान ) 98% सेंट मैरिज अकादमी 
3. अदिति जैन (विज्ञान) 97.75 % Sofia गर्ल्स स्कूल 
4. सत्यम शर्मा ( विज्ञान ) 97.75 % सेंट मैरिज अकादमी
04:20 PM, 14-May-2023

12वीं में अमर्शा ने किया जिला टॉप

ICSE बोर्ड की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान पर सोफिया की अमर्शा 98.25 प्रतिशत के साथ रही हैं। द्वितीय स्थान पर सेंट मैरिज के आर्यमन और वत्सल 98 प्रतिशत के साथ हैं।
विज्ञापन
03:59 PM, 14-May-2023

आईएससीई ने जारी किया परिणाम

आईएससीई बोर्ड ने कक्षा 10 के परिणाम जारी कर दिए हैं। मेरठ से सोफिया की छात्र काजल गोयल ने  जिले में टॉप किया। 99.60% अंक हासिल कर जिले स्तर पर पहली रैंक हासिल की। माता पिंकी गोयल गृहणी और पिता संजय गोयल व्यापारी हैं। वे बताती हैं कि पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी। 11वीं सीबीएसई बोर्ड से कर रही हूं। दिल्ली के एक स्कूल में समय एडमिशन लिया है। साथ ही अलख इंस्टीट्यूट से नीट को तैयारी भी कर रही हूं। भविष्य में गायनिक डॉक्टर बनने का लक्ष्य है।

आईसीएसई कक्षा 10वीं के टॉपर 
1. काजल गोयल 99.60% सोफिया गर्ल्स  स्कूल 
2. वेदांश गर्ग 99% सेंट मैरिज अकादमी 
3. विशेष अग्रवाल 98.80% सेंट मेरी एकेडमी 
3. पार्थ आश्वलयन  98.80% सेंट मैरी एकेडमी
03:44 PM, 14-May-2023

महापौर ही नहीं, वार्डों में भी बड़ी पार्टियों का मैनेजमेंट रहा फेल

मेरठ में महापौर के चुनाव में ही नहीं, वार्डों में भी बड़ी पार्टियाें का मैनेजमेंट फेल रहा है। जबकि भाजपा ने महापौर चुनाव में जीत के साथ 39 वार्डाें में जीत दर्ज की। जबकि सपा के 13, बसपा के छह, जबकि कांग्रेस के तीन प्रत्याशी पार्षद बने हैं। ऐसे में औवेसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम ) के 11 पार्षद जीते हैं। जबकि पार्टी के महापौर प्रत्याशी मौ. अनस 128547 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। महापौर के साथ वार्डाें में एआईएमआईएम का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा है। 

मुस्लिम क्षेत्रों में जहां साइकिल की रफ्तार से विधायक रफीक अंसारी दो बार जीत चुके हैं। इन मुस्लिम वार्डों में एआईएमआईएम को बंपर वोटिंग ने सपा की साइकिल को चुनाव से बाहर ही कर दिया। इस्लामाबाद के बूथों पर एआईएमआईएम को अधिक वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी को बेहद कम वोट मिले हैं। वार्ड-71 दक्षिण इस्लामाबाद के बूथ संख्या 848 व 849 में कुल 1222 वोट पडे़, जिसमें मौ. अनस को 888 वोट मिले, जबकि सपा की सीमा प्रधान को 278 मत मिले। 

वहीं वार्ड -75 की शाहजहां कॉलोनी में बूथ संख्या- 891 व 892 पर कुल 992 वोट पड़े। जिसमें मौ. अनस को 707 वोट मिले, जबकि सीमा प्रधान को मात्र 147 वोट मिले। इसके अलावा मुस्लिम क्षेत्र के किदवईनगर, तारापुरी, जाकिर कॉलोनी, चमड़ा पैठ, श्यामनगर, लखीपुरा सहित अन्य मुस्लिम क्षेत्रों कुछ बूथों को छोड़कर यहीं वोट प्रतिशत रहा। 
03:41 PM, 14-May-2023

निर्दलियों ने दी अन्य प्रत्याशियों को मात

मेरठ कस्बों में निर्दलियों ने भी राजनीति दलों के प्रत्याशियों को खूब मात दी हैं। जिले में 13 नगर पंंचायतों में से पांच में निर्दलीय उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। 
नगर पालिका मवाना में भाजपा तो सरधना पालिका पर सपा ने कब्जा किया है। नगर पंचायत में तीन भाजपा, तीन बसपा, एक सपा व एक ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। 

वहीं, पांच नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर सियासी दलों के प्रत्याशियों को पीछे छेड़ निर्दलीय चुनाव जीत गए हैं। यहां भी प्रमुख सियासी दलों ने जीत के लिए तमाम प्रयास किए थे। हस्तिनापुर में राज्यमंत्री दिनेश खटीक की बहन सुधा खटीक, बहसूमा से सचिन कुमार और फलावदा से अशोक सैनी की जीत हुई है। खरखौदा में बसपा के मनीष राज गौतम, किठौर में बसपा से नाबिदा चौहान, लावड़ नगर पंचायत में हजन आफताब ने कब्जा कर लिया है। परीक्षितगढ़ में सपा से हिटलर त्यागी और सिवालखास नगर पंचायत में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी की फुरकाना अध्यक्ष बनीं। 

अन्य नगर पंचायत में निर्दलीय लोकेंद्र सिंह, देवेंद्र पाल, वसीउलर्रहमान, कुंवर मोहम्मद अली और समीम बेगम ने कब्जा कर लिया है। इन कस्बों में भी राजनीति दलों ने रोड शो, जुलूस और खूब प्रचार किया था, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशियों पर लोगों ने अधिक भरोसा किया।
03:40 PM, 14-May-2023

बहुत मजबूती से लड़े निर्दलीय उम्मीदवार

मेरठ नगर निगम चुनाव में कुछ वार्डों में पार्षद पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी ही भाजपा के उम्मीदवारों पर भारी पड़ गए। निर्दलीय जीते हुए नौ पार्षद प्रत्याशियों में पांच ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। नसिंग की छात्रा गुंजन से लेकर अन्य प्रत्याशियों ने मजबूती से चुनाव लड़ा।

जागृति विहार क्षेत्र के वार्ड 14 से निर्दलीय प्रत्याशी गुंजन ने जीत दर्ज की। गुंजन भाजपा एमएलसी खेमे से जुड़ीं मानी जाती हैं। वह नर्सिंग की छात्रा हैं। उन्होंने भाजपा की आराधना सिंह को हराया। कंकरखेड़ा के वार्ड 23 में निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार वैद्य को कंकरखेड़ा के ही भाजपा पदाधिकारियों ने चुनाव लड़ाया। इस वार्ड में भाजपा के शैलेंद्र वाल्मीकि को हार का सामना करना पड़ा। साकेत और सिविल लाइंस क्षेत्र के वार्ड 32 में निर्दलीय अनुराधा गुलाटी ने जीत दर्ज की। 30 साल में पहली बार इस वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 
इस वार्ड में कांग्रेस और अन्य दलों ने भी प्रत्याशी नहीं उतारे। ऐसे में भाजपा नेता ललित नागदेव की पत्नी मालविका नागदेव की निर्दलीय उम्मीदवार से सीधी टक्कर रही। अनुराधा गुलाटी ने चुनाव जीता। वार्ड 53 में निर्दलीय शांता पुंडीर जीती। शांता के पति पूर्व में तीन बार भाजपा से पार्षद रहे हैं और हिंदू संगठनों से भी जुड़े रहे। सूरजकुंड में वार्ड 58 में निर्दलीय सुमित शर्मा ने भाजपा के ही अंशुल गुप्ता को हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:37 PM, 14-May-2023

करनावल नगर पंचायत में 30 साल पुरानी परंपरा टूटी

मेरठ में करनावल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव में 30 साल से चली आ रही परंपरा टूट गई है। दो परिवारों के बीच लंबे समय से चल रही चुनावी जंग के चलते इस बार निर्दलीय लोकेंद्र ने बाजी मार ली। इससे पहले कुख्यात उधम सिंह और सतीश के परिवार से ही नगर पंचायत अध्यक्ष बनते आ रहे थे, लेकिन अब लोकेंद्र ने इस परंपरा को तोड़ दिया। दरअसल, 70 के दशक में दो परिवारों के बीच खूनी रंजिश हो गई थी। यही रंजिश बाद में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में बदल गई थी। 
03:37 PM, 14-May-2023

16 निकायों के चुनाव में 35 महिला प्रत्याशी जीतीं

मेरठ निकाय चुनाव में 35 महिलाओं ने अपने प्रतिद्वंदी को मात देकर जीत हासिल की है। परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलकर उन्होंने गलियों और मोहल्लों में खूब प्रचार कर लोगों को विकास कराने का भरोसा भी दिया। अब जीतने वाली महिलाओं ने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों के दुख-सुख में साथ रहेंगी और विकास करवाएंगी।

नगर निगम में 29 पार्षद पद, नगर पालिका मवाना और पांच नगर पंचायतों में महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। राज्यमंत्री दिनेश खटीक की बहन सुधा खटीक और बसपा नेता मुनकाद अली की पुत्रवधू नाबिदा चौहान भी इनमें शामिल हैं। महिला आरक्षित सीट से अपने परिवार की शिक्षित और जुझारू महिला को चुनावी मैदान में उतरा। महिला ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों को अपनी ताकत का एहसास कराया। 
03:35 PM, 14-May-2023

एटीएम कार्ड का नंबर, पासवर्ड पूछा और खाते से तीन लाख उड़ाए

मेरठ में बैंक अधिकारी बनकर ठग ने टीपी नगर के रहने वाले व्यक्ति से फोन पर एटीएम कार्ड का नंबर व पासवर्ड पूछा और खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बेटी की शादी के लिए रकम जोड़ रखी थी। टीपीनगर निवासी राजेंद्र पाल ने तहरीर में बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसने खाते में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए बैंक में एप्लीकेशन दी थी। सात मई को मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और उससे झांसे में लेकर सारी जानकारी ले ली। इसके बाद उसने बैंक पहुंचकर पासबुक में एंट्री कराई, तब पता चला कि खाते में एक भी रुपया नहीं है। 
03:33 PM, 14-May-2023

दिल्ली, नोएडा पुलिस ने अनिल दुजाना की मौत पर मांगी सत्यापन रिपोर्ट

बीते दिनों एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अनिल दुजाना के मामले में दिल्ली और नोएडा पुलिस ने सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। अनिल दुजाना पर दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में 60 से अधिक संगीन मामले दर्ज है।

चार मई को मेरठ एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया था कुख्यात दुजाना
अब जहां-जहां पर भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं, वहां की पुलिस मेरठ पुलिस से सत्यापन रिपोर्ट ले रही है, जिसमें घटनाक्रम बताया जाएगा कि किस तरीके से अनिल दुजाना की मौत हुई और कब व किस समय हुई। इसके बाद रिपोर्ट को संबंधित कोर्ट में पेश कर बताया जाएगा कि अनिल दुजाना की मौत हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली और नोएडा पुलिस की तरफ से यह रिपोर्ट मांगी गई है। चार दिन पहले कोर्ट के आदेश पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी अनिल दुजाना की मौत की सत्यापन रिपोर्ट मांगी थी। 

इन जिलों में इतने मामले दर्ज  
नोएडा        47
मुजफ्फरनगर    08
गाजियाबाद        04
दिल्ली        01
बुलंदशहर        01

 यह था मामला
चार मई को मेरठ एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात अनिल दुजाना जानी थाना क्षेत्र के पास है। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। अनिल दुजाना ने टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से अनिल दुजाना की मौत हो गई थी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed