फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: husband wife and baby child have died in road accident

उजड़ गया परिवार: दर्दनाक हादसे ने छीन लीं तीन जिंदगियां, दंपती और दो माह की बच्ची की मौत से मचा कोहराम

Fri, 29 Apr 2022 12:30 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Apr 2022 12:30 AM IST
सार

दर्दनाक हादसे में दंपती और उनकी दो माह की बच्ची की मौत हो गई। एक साथ तीन की मौत होने से परिवार ही उजड़ गया। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Meerut News: husband wife and baby child have died in road accident
बच्ची और दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के जानीखुर्द में भोला-मेरठ मार्ग पर गांव पेपला के पास बुधवार देर रात समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती और उनकी दो माह की बच्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


थाना कंकरखेड़ा के गांव पठानपुरा निवासी गजे सिंह (27) पत्नी अंजू (24) और दो माह की बेटी प्रिया के साथ बुधवार शाम गांव सिसौला खुर्द में शादी की वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात गजे सिंह पत्नी और बेटी के साथ बाइक से पठानपुरा लौट रहे थे। गांव पेपला इदरीशपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजरे एक ट्रक चालक ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तीनों की मौत हो चुकी थी। रिश्तेदार कपिल ने जानी थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: दोनों बेटे भी घेरे में, इंस्पेक्टर ने फैक्टरी पर चस्पा किया नोटिस, पढ़ें पूरा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक खून बहने से हुई मौत
भोला-मेरठ मार्ग रात में सुनसान हो जाता है। गजे सिंह पत्नी अंजू और बेटी प्रिया के साथ काफी समय तक दुर्घटना स्थल पर घायल अवस्था में पड़े रहे। उनका काफी खून बह गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची सभी की मौत हो चुकी थी। गजे सिंह ने हेलमेट भी पहना था। हादसे में उनके सीने में गहरी चोट लगी।

यह भी पढ़ें: टला हादसा: सहारनपुर में स्टेशन पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन, कई ट्रेन प्रभावित, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप

घर पर छोड़ा था ढाई साल का बेटा
गजे सिंह अपने ढाई साल के बेटे को घर पर ही परिजनों के पास छोड़कर आए थे। रात में घटना की जानकारी होने पर पूरा परिवार मौके पर आ गया। परिजन शवों से लिपट कर घंटों विलाप करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed