फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news, Husband refuses to accept the unborn baby as his own, throws his wife out of the house

ये बच्चा मेरा नहीं: पति ने गर्भस्थ शिशु को अपना मानने से किया इनकार, पत्नी को घर से निकाला

Wed, 18 Aug 2021 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Aug 2021 11:37 AM IST
सार

नाजनीन ने आरोप लगाया कि वसीम उसके गर्भ में पलने वाले बच्चे को अपना मानने से इनकार करता है और मंगलवार को वसीम ने उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
Meerut news, Husband refuses to accept the unborn baby as his own, throws his wife out of the house
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी के पांच माह के भीतर एक विवाहिता गर्भवती हुई, तो पति ने गर्भस्थ शिशु को अपना मानने से इनकार कर दिया। यही नहीं, उसने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इतेफाक नगर में पति ने पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से इनकार करते हुए गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर डाली। इसके बाद में उसे घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन

महिला ने दिल्ली निवासी अपने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने महिला के साथ लिसाड़ी गेट थाना पहुंचकर आरोपी ओर उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है।

जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी नाजरीन की शादी करीब पांच महीने पूर्व वसीम निवासी इत्तेफाक नगर थाना लिसाड़ी गेट के साथ हुई थी। अब वह चार माह की गर्भवती है। 

आरोप है कि मंगलवार को वसीम ने नाजरीन से मारपीट की। नाजनीन ने आरोप लगाया कि वसीम उसके गर्भ में पलने वाले बच्चे को अपना मानने से इनकार करता है और मंगलवार को वसीम ने उसे घर से निकाल दिया।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी वसीम के घर पर दबिश दी। पुलिस को वसीम तो नहीं मिला, लेकिन उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed