फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: History sheet of Baddo gang member Rahul opened

Meerut News: बद्दो गैंग के सदस्य राहुल की हिस्ट्रीशीट खोली, शासन ने तलब किया मामला

Tue, 06 Jun 2023 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Jun 2023 01:20 PM IST
सार

बद़्दो गैंग के पुराने सदस्य राहुल और पूर्व प्रधान जयदेव की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोल दी है। अब पुलिस कुख्यात राहुल को रिमांड पर लेकर मेरठ निवासी बदन सिंह बद्दो के बारे में पूछताछ कर सकती है। 

विज्ञापन
Meerut News: History sheet of Baddo gang member Rahul opened
बदनसिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव हाजरपुर में पाल बिरादरी के लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले बदन सिंह बद्दो गैंग के पुराने सदस्य राहुल तन्ना और गांव के पूर्व प्रधान जयदेव की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। तन्ना को गुंडा एक्ट में भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने तन्ना को रविवार को गिरफ्तार किया था, जबकि वांछित जयदेव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन


पहले तो अमरोहा पुलिस ने तन्ना की गिरफ्तारी को हल्के में लिया था। किसी जिम्मेदार अधिकारी ने उससे कोई पूछताछ नहीं की, लेकिन सोमवार को जब लखनऊ शासन की ओर से तन्ना की गिरफ्तारी के संबंध में रिपोर्ट तलब की गई तो जिले के अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सोलर पावर प्लांट से चलेंगे मेरठ में 8 बिजलीघर, किसानों को मिलेगी सब्सिडी, यूपी नेडा ने शुरू की तैयारी  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस कुख्यात तन्ना को रिमांड पर लेकर मेरठ निवासी बदन सिंह बद्दो के बारे में पूछताछ कर सकती है। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि हाजरपुर गांव में पाल बिरादरी के महेंद्र सिंह और जाट बिरादरी के जयदेव सिंह के परिवारों के बीच चकरोड़ को लेकर विवाद चल रहा है।

28 मई की शाम दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। महेंद्र सिंह के पक्ष ने जयदेव पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ गोली मारने का आरोप लगाया था। घटना में महेंद्र सिंह के बेटे मनु कुमार और ओमवीर घायल हो गए थे। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इन्कार किया था।

मामले में महेंद्र सिंह की तहरीर पर जाट पक्ष के पूर्व प्रधान जयदेव सिंह और उनके दो पुत्रों, राहुल तन्ना समेत 11 लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में वांछित हाजरपुर के राहुल तन्ना को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक राहुल तन्ना के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, गैंगस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। तन्ना बदन सिंह बद्दो गैंग का पुराना सदस्य रहा है। उसका नाम वर्ष 2011 में सदर बाजार थानाक्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की हत्या में सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed