फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

वीसी ने सुना वेटनरी के छात्रों का दर्द

Sat, 23 Jan 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 23 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
meerut news
मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज के 23 छात्रों की डिग्री को फर्जी बताने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं, जबकि कृषि विवि प्रशासन ने अभी छात्रहित में कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में खबर छपते ही कुलपति डॉ. एचएच गौड़ ने छात्रों को मिलने बुलाया। उन्होंने अभी सिर्फ मदद का भरोसा दिलाया है।

पिछले चार साल से वेटनरी के छात्र लगन और मेहनत से पढ़ाई कर रहे थे। इस साल उनकी डिग्री पूरी हो गई। लेकिन विवि की लापरवाही के कारण वेटनरी काउंसिल लखनऊ ने उनकी डिग्री को अवैध बता दिया। काउंसिल का तर्क है कि कॉलेज को अब तक मान्यता नहीं मिली है,
विज्ञापन


जिस कारण छात्रों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकता है। छात्र इस फैसले से आहत हैं। चार साल में दस से 12 लाख रुपये पढ़ाई पर खर्च कर चुके हैं। अब कॅरियर बनाने का समय आया तो डिग्री अवैध बता दी गई। बृहस्पतिवार को छात्रों ने वीसी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को वीसी ने छात्रों का दर्द फिर जाना। छात्र संदीप, अवधेश, शैलेश, विजय ने बताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। परिजनों ने कर्ज लेकर उनकी पढ़ाई कराई है।


कुलपति डॉ. एचएस गौड़ छात्रों की समस्या सही है। इस संबंध में वीसीआई से बात की जा रही है। अगर लखनऊ जाने की जरूरत पड़ी तो वह जाएंगे। छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed