{"_id":"8a0ebac02cb21021c7c0e19830886dd3","slug":"meerut-news-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर से गाजियाबाद तक सुनी जाएगी मेरठ की रागिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर से गाजियाबाद तक सुनी जाएगी मेरठ की रागिनी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी का मुख्यालय माने जाने वाले मेरठ की पहचान कुछ खास रही है। 1857 की ऐतिहासिक क्रांति की शुरुआत इसी धरा से हुई। आने वाले समय में आकाशवाणी के मेरठ केंद्र से यहां की खड़ी बोली भी सुनाई देगी। उत्तर प्रदेश में मेरठ आकाशवाणी का 26 वां केंद्र होगा।
मेरठ और आसपास के जिलों के लिए आकाशवाणी का यह केंद्र शिक्षा, संचार, मनोरंजन, स्थानीय लोकगीत, रागिनी, खेती की जानकारी के साथ ऐतिहासिक चीजें भी प्रस्तुत करेगा। अभी तक यहां के लोगों को आकाशवाणी नजीबाबाद, लखनऊ और दिल्ली की ही बातें सुनाई पड़ती हैं।
आकाशवाणी की अपनी खास भाषा है, चाहे क्रिकेट मैच की कमेंट्री हो या राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरें। स्कूली बच्चों से लेकर महिलाओं तक के कार्यक्रमों के प्रसारण से लोगों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। स्टूडियो में छात्र, खिलाड़ी, किसान, डॉक्टर, वैज्ञानिक भी साक्षात्कार देने पहुंचा करेंगे।
विज्ञापन
10 किलोवाट के ट्रांसमीटर के लिए 100 मीटर ऊंचा टॉवर लगेगा। जिससे 70 किमी की परिधि में आकाशवाणी मेरठ के एफएम की आवाज सुनाई पड़ेगी। आकाशवाणी देश की 98 प्रतिशत जनता को कवर करता है। जबकि इसका एफएम 45 प्रतिशत जनता को कवर करता कवर है, जिसके अगले दो वर्षों में 65 प्रतिशत होने का अनुमान है।
इससे पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऑल इंडिया रेडियो के महानिदेशक एफ शहरयार ने विचार रखे। संचालन आकाशवाणी के जिनेंद्र कुमार ने किया। अतिरिक्त महानिदेशक ओके शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल व रविंद्र भड़ाना, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, अश्वनी त्यागी, जयकरण गुप्ता,
शिवकुमार राणा, सुरेश जैन रितुराज, ललित नागदेव, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक वाजपेयी, विवेक रस्तोगी, अजय गुप्ता, सुनील अग्रवाल, संजीव जैन सिक्का, डा. चरण सिंह लिसाड़ी, अतुल गुप्ता, रोबिन गुर्जर, डा. डीके पाल, सीमा जैन, प्रवेश त्यागी, करुणेश नंदन गर्ग, रवीश अग्रवाल, बिजेंद्र सागर, अनूप सिंह राघव, राजेंद्र प्रेमी, अमित गुप्ता, हरवीर पाल, गजेंद्र शर्मा, हर्ष गोयल, आलोक सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
प्रदेश में आकाशवाणी के केंद्र
आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बरेली, फैजाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, नजीबाबाद, ओबरा, रामपुर, रायबरेली, वाराणसी, बहराइच, उरई, बलरामपुर, महोबा, पीलीभीत, हरदोई, लखीमपुर खीरी, मोनाथभंजन, अमेठी और बांदा।
इनमें आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, मथुरा, नजीबाबाद, रामपुर और वाराणसी में एएम के मीडियम और शार्ट वे ट्रांसमीटर हैं। इन स्थानों को छोड़कर अन्य में एफएम के ट्रांसमीटर हैं।
इन जनपदों में गूूंजेगी आवाज
आकाशवाणी मेरठ सेंटर जहां पूरे जिले को कवर करेगा। वहीं 70 किमी की परिधि में बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली तक दायरे में आएंगे।