फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

ऑनलाइन परीक्षा फार्म का सिस्टम फ्लॉप

Thu, 03 Mar 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 03 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
meerut news
चौधरी चरण सिंह विवि का ऑनलाइन परीक्षा फार्म भराने का सिस्टम फ्लॉप साबित हो रहा है। सिस्टम की खामियों का हर्जाना छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। जितने छात्र परीक्षा फार्म भरने के लिए साइबर कैफ पर जा रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा छात्र हर रोज विवि कैंपस स्थित बीएड सेल में अपनी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। तीन घंटे लाइन में लगने के बाद भी छात्रों की नंबर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को विवि कैंपस में हजारों छात्र अपने परीक्षा फार्म में खामी को ठीक कराने के लिए पहुंचे। एप्लीकेशन रिसीव कराने के लिए मारामारी मची रही। बीएड सेल के बाहर छात्रों में पहले धक्का मुक्की हुई और फिर मारपीट भी हुई। क्योंकि विवि ऐसा कोई सिस्टम बनाने में नाकाम रहा है जिसके चलते परीक्षा फार्म में हो रही त्रुटि को एक केंद्र पर शिकायत कर सुधारा जा सके।
विज्ञापन


किसी छात्र का सब्जेेक्ट गलत खुल रहा है तो किसी की फीस ज्यादा कट रही है। इतना ही नहीं है, किसी की फीस जमा होने के बाद अकाउंट से पैसा कट रहा है, लेकिन फार्म कंप्लीट नहीं हो रहा है। ये तमाम तरह के झमेले छात्रों के लिए परीक्षा से पहले इम्तिहान ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होगा एप्लीकेशन का?
फार्म को लेकर विवि में हजारों की संख्या में एप्लीकेशन पहुंची हैं। एप्लीकेशन को रिकॉर्ड में रखने का भी कोई सिस्टम नहीं है। ऐसे में छात्रों की समस्या का समाधान होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। क्योंकि ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का सिस्टम देख रही कंपनी के पास भी इतना स्टाफ ही नहीं है, जो इतनी एप्लीकेशन को एक साथ लेकर समस्या ठीक कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed