फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़

Mon, 23 Nov 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Mon, 23 Nov 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
meerut news
सरकारी राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ है। सरकारी चावल और अनाज से लदा ट्रक पकड़ने के लिए सीओ दौराला सड़क पर उतरे। लेकिन सूचना मिलने पर चालक सीओ को गच्चा देकर ट्रक को दूसरे रास्ते से सरधना रोड स्थित फ्लोर मिल लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन


एडीएम सिटी और एसपी सिटी ट्रक को तलाशते हुए मिल तक पहुंचे गए और ट्रक से उतरते सरकारी राशन को रंगे हाथों पकड़ लिया। एडीएम सिटी ने आरोपी चालक व फ्लोर मिल मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब सात बजे पुलिस को सटीक सूचना मिली कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन से भरा एक ट्रक सरधना रोड स्थित नंगलाताशी में अवैध रुप से चल रही एक मिल फ्लोर में सप्लाई के लिए जा रहा है। सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार ने सरधना रोड पर चेकिंग शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सूचना मिलने पर ट्रक चालक चकमा देकर किसी ओर रास्ते से ट्रक को लेकर नंगलाताशी स्थित लाजवाब फ्लोर मिल पर पहुंच गया। पुलिस तलाश करती लेकिन ट्रक का पता नहीं चला।

इस बीच एडीएम सिटी एसके दूबे, तहसीलदार बहादुर सिंह, एसपी सिटी ओपी यादव और सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा पांडे भी टीम के मौके पर पहुंच गईं। काफी देर तलाश करने के बाद अफसरों की टीम मिल पर पहुंची तो देखा कि ट्रक से सरकारी अनाज व चावल उतारा जा रहा था।

पुलिस के पहुंचते ही मिल मालिक व कर्मचारी भागने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। जांच पड़ताल में यह मिल मनोज कुमार व पंकज कुमार पुत्र मूलचंद निवासी श्रद्धापुरी डबल स्टोरी की निकली।

पुलिस ने मिल से सरकारी अनाज की 225 बोरी, 100 कट्टे चावल के अलावा मिल से आटे से भरे सैकड़ों कट्टे कब्जे में ले लिए।

गोरखधंधा देकर दंग हुए अफसर
छापेमारी
के दौरान फ्लोर मिल चला रही महिलाओं व मालिकों ने अधिकारियों से हाथ जोड़कर माफ करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का राशन जेवरी गांव स्थित एक गोदाम को सप्लाई किया जाता है।


वहां से उनके मिल में आता है। मार्केट रेट के मुकाबले डीलर सस्ते रेट में यहां पर अनाज व चावल बेचते हैं। यह गोरखधंधा कई दिनों से क्षेत्र में संचालित है।

वे यहां पर आटे को बाजार में अच्छे रेट पर सप्लाई करते हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक अरविंद पुत्र सुभाष सिंह निवासी बटजेवरा कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed