फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

गन्ना भुगतान करें मिल, नहीं तो होगी कार्रवाई

Wed, 02 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 02 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
meerut news
उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने किसानों का गन्ना भुगतान दबाए बैठी शुगर मिलों को फटकार लगाते हुए तुरंत भुगतान करने के निर्देश दिए। वे मंगलवार को गन्ना भवन में गत और वर्तमान पेराई सत्र के गन्ना भुगतान की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

 
उन्होंने गत पेराई सत्र का संपूर्ण भुगतान नहीं करने वाली मवाना, मोदीनगर और मलकपुर शुगर मिल के प्रबंधन को तुरंत भुगतान करने की चेतावनी दी है। तीनों शुगर मिलों पर 237 करोड़ रुपये बकाया है। वर्तमान सत्र में भी तीनों शुगर मिलों ने भुगतान करना शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


वहीं किनौनी, नंगलामल, सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल भी भुगतान में फिसड्डी चल रही है। किनौनी ने गन्ना मूल्य देय के सापेक्ष 10 फीसदी, नंगलामल मिल ने 5 फीसदी, सिंभावली मिल ने 3 और बृजनाथपुर मिल ने 2 फीसदी भुगतान किया है। बैठक में डीसीओ मेरठ आनंद शुक्ला, डीसीओ हापुड़/गाजियाबाद डॉ. नमिता कश्यप, आरपीओ उपेंद्र सिंह के अलावा सभी मिलों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1611 करोड़ रुपये बकाया हैं मिलों पर
तमाम रियायतें लेने के बाद भी शुगर मिल किसानों का पेमेंट नहीं कर रही हैं। चालू पेराई सत्र का निजी शुगर मिलों ने केवल 24 फीसदी ही भुगतान किया है। मंडल की शुगर मिलों पर गन्ना मूल्य भुगतान के सापेक्ष 1611 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed