फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

पानी के जांबाजों ने चूमा आसमां

Sun, 14 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Sun, 14 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
meerut news
पानी के जांबाज शनिवार को मेरठ के आसमां पर उड़ते नजर आए। एक डोर के इशारे पर आसमान की दूरी नापी। यह नजारा शनिवार को जिमखाना मैदान में नजर आया।
विज्ञापन


मेरठ पतंग महोत्सव-2016 में स्टार फिश और ऑक्टोपस की पतंगों की धूम रही। हाथी और स्पंज बाक्स भी आकर्षण का केंद्र रहे। गीत और संगीत की महफिल के बीच महोत्सव का समापन हो गया। लकी श्रेष्ठ पतंगबाज चुने गए। समीर बादल को दूसरा पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पतंग उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टॉस उछालकर उन्होंने अंतिम 13 प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता शुरू कराई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच हुए।
विज्ञापन


फाइनल मैच लकी और समीर बादल के बीच खेला गया, जिसमें लकी ने पतंगबाजी प्रतियोगिता जीती। इस अवसर पर है पॉटरी, हैरिटेज, काइट क्राफ्ट प्रदर्शनी का भी दर्शकों ने आनंद लिया। मिशिका ग्रुप द्वारा लगाई गई शहर के इतिहास से संबंधित प्रदर्शनी की सराहना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


450 से अधिक लोगों ने ‘ मेरा शहर, मेरी पहल’ संस्था की सदस्यता ग्रहण की। सीडीओ नवनीत सिंह चहल, बलरामपुर सीडीओ रवीश गुप्ता, उपजिलाधिकारी ईशा दुहन, पुलिस अधीक्षक यातायात पीके तिवारी, क्षेत्रिय पर्यटन अधिकारी अमित कुमार और योगेश जैन ने विजेताओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अमित नागर , कमल ठाकुर, बिजेंद्र अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, नितिन त्यागी, अतुल गुप्ता, सुनील शर्मा, मुकुल गुप्ता, सुनील शर्मा, अमित कुमार अग्रवाल, एसके शर्मा, आयाज मेवाती मौजूद रहे।

ये रहे अंतिम 13
पतंगबाजी प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पहुंचने वाले प्रतिभागियों में परवेज, शहरोज, सोवेश, शहनवाज, शाकिर, समीर बादल, नदीम, मोहित नीलम, रिक्की, आशु, ईशु, सचिन, लकी रहे।
मेहुल पाठक ने जीता दिल 
अहमदाबाद निवासी मेहुल पाठक अपनी टीम के दशरथ राणा, हर्ष राणा, सागर देसाई के साथ पतंग महोत्सव में पहली बार क्रांतिधरा पहुंचे। मेहुल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नितिश कुमार, अखिलेश यादव, प्रकाश सिंह बादल, आनंदी बेन पटेल, जीतन राम मांझी के सामने अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वे 2007 से इन फ्लेटेबल पतंगों को उड़ा रहे हैं। कुमार मंगलम बिड़ला, टाटा के सीईओ सहित कई टाप बिजनेस टाइकून और फिल्मी हस्तियों को अपनी कला दिखा चुके हैं। मेहुल पाठक ने बताया उनकी इस कला को इंडोनेशिया, थाइलैंड, मलेशिया सहित एशियन और युरोपियन देशों में प्रशंसा प्राप्त हुई।


उनके हाथी, मछली, आक्टोपस, पत्तियों का समूह, छोटी पतंगों का समूह, स्पंज बाक्स सर्वाधिक पसंद किए जाते है। पतंग में विशेष प्रकार का विदेशी कपड़ा लगाया जाता है। एक पतंग की कीमत एक से 3 लाख तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed