फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

‘मेरा नाम है मंकी पांडे, मैं बच्चा हूं’

Sun, 14 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Sun, 14 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
meerut news
मेरा नाम मंकी पांडे है, स्कूल में मेरे पास एमबीबीएफ यानि मैट्रिक में बार-बार फेल होने की डिग्री थी। मैं भी एक बच्चा हूं।
विज्ञापन


हाउसफुल, बुलेट राजा जैसी हालिया फिल्मों में कॉमेडी के जरिए दर्शकों के बीच छाने वाले बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे शनिवार को मेरठ के मेहमान बने। उन्होंने द अध्ययन स्कूल शताब्दीनगर में बसंत पंचमी मनाई।

चंकी पांडे ने मंच पर पहुंचते ही अपना परिचय बच्चों की तरह कॉमेडी अंदाज में दिया। उन्होंने कहा मेरा नाम चंकी पांडे नहीं, असल में चंकी का नाम सुयश पांडे है। बच्चों को खूब पढ़ने का संदेश दिया। हाउसफुल टू मूवी में निभाए पास्ता के  रोल के डॉयलाग बोलकर सभी को हंसाया।
विज्ञापन


चंकी ने बच्चों संग स्टेज पर मशहूर गीत लाल दुपट्टे वाली तू नाम तो बता पर ठुमके लगाए। अभिभावकों ने भी चंकी के साथ डांस किया। इस दौरान गूगल ब्वॉय अनमोल ने चंकी पांडे को देश के प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों के नाम क्रमवार सुनाए। अनमोल की प्रतिभा देख चंकी चकरा गए, हुनर को सलाम करते हुए कहा मेरठ का गूगल है इसे मुंबई ले जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या भ्रूण हत्या पर नाटिका का मंचन किया गया। अभिनेता ने बच्चों की प्रतिभा को दिल से सराहा। चंकी के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए अभिभावकों की भीड़ रही। स्कूल के प्रबंधक संजय त्यागी, संजय अग्रवाल, प्रांशु अग्रवाल सहित स्टाफ मौजूद रहा।

‘निगेटिव किरदार करना चाहता हूं’
कामेडी, रोमांटिक और साइड रोल के जरिये बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले चंकी पांडे अपना ड्रीमरोल शानदार निगेटिव किरदार को निभाना मानते हैं। बातचीत में बताया बतौर कलाकार एक जबरदस्त विलेन का रोल करना है, मेरी बीवी भी मुझे इस रोल में देखना चाहती है।

गोविंदा के साथ जोड़ी जमने के बाद बीच में फिल्मी पर्दे से गायब था, क्योंकि उस दौरान मैं बांग्लादेश चला गया था, कई बांग्ला फिल्मों में काम किया। लेकिन बांग्लादेश अपने भारत से अच्छा नहीं लगा।


जैसे चुनाव में नेता वोट मांगने के लिए प्रचार करते हैं, उसी तरह आजकल फिल्म को चलाने के लिए उसका प्रमोशन करना पड़ता है। जिस दिन डॉलर एक रुपये के बराबर हो जाएगा बॉलीवुड भी हॉलीवुड के बराबर हो जाएगा। आजकल नरेंद्र मोदी की सरकार है, अगर वो चाहेंगे तो ऐसा हो सकता है।

नरेंद्र मोदी कुछ भी कर सकते हैं। हाउस फुल के रीमेक हाउसफुल थ्री में जल्द पास्ता थ्री के रूप में नजर आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed