{"_id":"51ab174254d8924d3757a5cdf8a181ac","slug":"meerut-news-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में फर्जीवाड़ा कर उड़ा लिए 24.10 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में फर्जीवाड़ा कर उड़ा लिए 24.10 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
Updated Thu, 31 Dec 2015 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी में फर्जीवाड़े के जरिये 24.10 लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर शातिर अपराधियों ने फर्जी मोबाइल नंबर अपडेट कराया और फर्जी हस्ताक्षरों से चेक बुक भी इश्यू करा ली।
चेक के जरिये अपराधियों ने 24.10 लाख रुपये मोहाली के एक अकाउंट में ट्रांसफर करा लिये और रुपये एटीएम और एक चेक के जरिए निकाल भी लिए गए। प्रकरण का खुलासा बुधवार को तब हुआ जब वह बैंक से रुपये निकालने पहुंचा और उसके अकाउंट में रुपये ही नहीं थे।
मोहल्ला काबली गेट निवासी राजेंद्र कुमार का पीएनबी मवाना में खाता है। वह बुधवार को बैंक से 20 हजार रुपये निकालने पहुंचे। इस दौरान उन्हें बैंककर्मी ने बताया कि उनके खाते से 24 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। खाते से 24 लाख रुपये निकलने की बात सुनकर राजेंद्र के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
राजेंद्र पूरी जानकारी करने शाखा प्रबंधक के पास पहुंचे तो उन्होंने बताया कि चेक के माध्यम से रुपये निकाले गए हैं।
मवाना शाखा ने अपडेट कर दिया फर्जी मोबाइल नंबर
छानबीन के दौरान पता चला कि 30 नवंबर को राजेंद्र कुमार के खाते में एक फर्जी मोबाइल नंबर पीएनबी मवाना द्वारा अपडेट किया गया था। जिसके बाद एक दिसंबर को मोहाली पंजाब पीएनबी शाखा में एक खाता भी खोला गया था। इतना ही नहीं जो चेक राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर से बैंक शाखा में जमा किए गए वह भी फर्जी निकला।
चेक की तारीख पर कटिंग और ओवर राइटिंग भी मिली। इस पर राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि चेक बुक जिस स्लिप से जारी की गई है उस पर फर्जी हस्ताक्षर हैं और तारीख पर कटिंग और ओवर राइटिंग है।
20 बार एटीएम और फिर चेक से निकाली रकम
मवाना शाखा प्रबंधक एचएस चौहान ने मामले की जानकारी होने पर मोहाली बैंक के प्रबंधक से संपर्क किया। मोहाली बैंक प्रबंधक ने बताया कि उनके शाखा से पूरा रुपया निकाला जा चुका है।
उन्होंने बताया कि मोहाली से 20 बार एटीएम और एक बार चेक के माध्यम से रुपया निकाला गया। मोहाली में खाता खोलते समय जो फर्जी मोबाइल नंबर डाला गया, वह किसी मयंक जैन जालंधर के नाम का मिला।
सूचना के बाद भी बैंक ने नहीं की कार्रवाई
बैंक में हर स्तर पर लापरवाही हुई। शातिर अपराधियों ने जब मोहाली में एटीएम और फिर चेक से रुपये निकाले तो उसका मैसेज जालंधर निवासी मयंक जैन के मोबाइल नंबर पर आया। मयंक ने इसकी जानकारी भी शाखा प्रबंधन को दी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।