{"_id":"6048dcd88ebc3e8ccc4c5433","slug":"bjp-mla-umesh-malik-says-that-akhilesh-yadav-has-dream-of-forming-a-government-will-be-fulfilled-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के बोल : हिंदुस्तान में नहीं, पाकिस्तान जाकर सरकार बनाएं अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के बोल : हिंदुस्तान में नहीं, पाकिस्तान जाकर सरकार बनाएं अखिलेश
Thu, 11 Mar 2021 12:21 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:21 AM IST
सार
- भाजपा विधायक बोले- भारत में नहीं पाक में सपा का सपना हो सकता है पूरा
- सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक उमेश मलिक का वीडियो वायरल
विज्ञापन
भाजपा विधायक उमेश मलिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक उमेश मलिक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कहा कि हिंदुस्तान में तो उनकी सरकार बनने का सपना पूरा नहीं होगा। वह अपनी सरकार पाकिस्तान में जाकर बनाएं।
विज्ञापन
विधायक उमेश मलिक रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव ढिंढावली में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान को निशाना बनाते हुए कहा कि उनका सरकार बनाने का सपना हिंदुस्तान में पूरा नहीं होगा। वीडियो में विधायक कह रहे हैं कि यदि उन्हें सरकार बनाने का सपना पूरा करना है, तो पाकिस्तान चले जाएं। पाकिस्तान में उनका सपना पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील क्लिप बनाकर किया ब्लैकमेल, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो के बारे में विधायक उमेश मलिक ने कहा कि मैने ढिंढावली गांव में अपने भाषण के दौरान यह बात कही थी। उन्होंने कहा कि सपा के अखिलेश यादव के सरकार बनाने के बयान पर यह बात कही गई थी।
अखिलेश बोले- भाजपा के अहंकार को जनता ठीक करेगी
औरैया जिले में अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। अखिलेश यादव ने भाजपा का पत्ता साफ होने के बाद फिर से सपा की सरकार बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार एम्बुलेंस की व्यवस्था फिर से सुधारेगी। मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि बनवाएंगे। आम जनता को समय से न्याय मिल सके और अपराधियों पर समय से कार्रवाई हो सके, इसके लिए पुलिस के अच्छे इंतजाम किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप भी दिए जाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/