{"_id":"5ef752aa15ad762b45218764","slug":"meerut-news-haryanvi-model-mahi-chaudhary-has-open-firing-in-meerut-and-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी मॉडल का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल, मामले की जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी मॉडल का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल, मामले की जांच कर रही पुलिस
Sat, 27 Jun 2020 07:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 27 Jun 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग करती हरियाणवी मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में अपने कथित पति पर शुक्रवार को जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाने वाली हरियाणवी मॉडल शिल्पी उर्फ माही चौधरी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। माही का छत पर खड़े होकर हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर जी ब्लॉक निवासी माही चौधरी के मुताबिक, वह हरियाणवी फिल्मों में एक्टिंग और मॉडलिंग करती हैं। शुक्रवार को माही ने अंकित कसाना नाम के युवक को अपना पति बताया था और अंकित पर जानलेवा हमला कराए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी बीच शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर माही का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में माही किसी बिल्डिंग की छत पर खड़ी होकर रिवाल्वर से हवाई फायर करती नजर आ रही हैं। फायरिंग से पहले हरियाणवी मॉडल वीडियो बना रहे युवक से सवाल करती है कि वह कैसी लग रही है। इसके बाद युवक के तीन तक गिनते ही माही रिवाल्वर से गोली चला देती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: टॉपर रिया और अनुराग ने ऐसे भरी ऊंची उड़ान, पढ़िए कामयाबी के पीछे की पूरी कहानी
विज्ञापन
यह वीडियो कब और कहां बनाया गया, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस माही के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कह रही है और जांच कर रही है कि वीडियो लॉकडाउन से पहले का है या लॉकडाउन के दौरान का। अगर लॉकडाउन के दौरान का यह वीडियो है तो पुलिस धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने का माही चौधरी के खिलाफ मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है।
वहीं, नौचंदी पुलिस का कहना है कि पता चला है कि माही के पास लाइसेंस है लेकिन यह भी जांच कराई जाएगी कि जिस रिवाल्वर से माही गोली चला रही है क्या वह लाइसेंसी है या नहीं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/