फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news, golden chapter of Kashmir starts with the end of Article 370 says Vasundhara Raje

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म होने से शुरू हुआ स्वर्णिम अध्याय : वसुंधरा राजे

Fri, 27 Sep 2019 01:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Meerut news, golden chapter of Kashmir starts with the end of Article 370 says Vasundhara Raje
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए खत्म होने के बाद देश में नया स्वर्णिम अध्याय शुरू हुआ है। अब हम वहां जाकर ठंडी हवाओं में सांस ले सकेंगे। मैं पहले कश्मीर जाती थी, तो जल्दी आ जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब कश्मीर हमारा है। जिस तरह जनता के दिमाग में मोदी घुस गए हैं, उसी तरह अब आतंकी भी बिलों में घुस रहे हैं।

विज्ञापन


मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कश्मीर जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि श्रद्धा का बिंदु और पर्यटन का केंद्र है। कश्मीर में शारदा और सरस्वती का प्राचीन मंदिर है। वाराणसी में संस्कृत पढ़ने वाले बच्चे शारदा पीठ जाना चाहते थे, लेकिन नहीं जा सकते थे। अब आसान हो गया, उनके लिए जाना। आप लोगों की वजह से प्रदेश में योगी सरकार को मजबूती मिली। यूपी विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। वसुंधरा ने अपने संबोधन को ‘ये जज्बा अब रुक नहीं सकता, ‘देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है, बदन में जब तक जान है तिरंगा झुक नहीं सकता’ शायरी के साथ समाप्त किया। 
विज्ञापन


हम बने ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी : सांसद
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हम अनुच्छेद 370 खत्म होने के साक्षी बने। जिस तरह 15 अगस्त 1947 को हम याद करते हैं, उसी तरह बच्चे भी 5 और 6 अगस्त को याद किया करेंगे। उन्होंने वसुंधरा राजे के ‘जल संजोती वसुंधरा’ अभियान को भी याद दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सत्यवीर त्यागी, डा. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी डा. सरोजिनी अग्रवाल, बिजेंद्र अग्रवाल, आरएसएस के महानगर संघचालक विनोद भारती, धौलपुर सांसद डा. मनोज राजौरिया, विधायक शोभा कुशवाहा, पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, कमल दत्त शर्मा, विवेक रस्तोगी आदि मौजूद रहे। 

वसुंधरा ने कश्मीर का बजट बताया
2017-18 में 54 हजार करोड़
2018-19 में 80 हजार 400 करोड़
2019-20- 90 हजार करोड़

डा. सरोजनी और वर्षा कौशिक के यहां पहुंचीं
वसुंधरा राजे सिंधिया कार्यक्रम में आने से पूर्व डा. सरोजनी अग्रवाल के बाउंड्री रोड स्थित स्कूल में भोजन के लिए पहुंचीं, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक के यहां चाय पर गईं।

इस दौरान महानगर महामंत्री संजना रस्तोगी, बबीता चौहान, निधि रस्तोगी, जैनब नकवी, सरल सिंह, रजनी कुशवाह, रंजना गौड़, ममता चौधरी, अनिता विद्यार्थी, माधवी कौशिक, पूनम शर्मा, डॉली गुप्ता, आशु सिंह, रेनू गुप्ता, ममता मित्तल, अर्चना मित्तल आदि मौजूद रहीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed