फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news: Gold and silver in Sahalag, business increasing more than expected after the festive season

मेरठ : सहालग में सोने ने कराई व्यापारियों की चांदी, त्योहारी सीजन के बाद उम्मीद से बढ़कर हो रहा कारोबार 

Sun, 14 Nov 2021 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Nov 2021 12:30 PM IST
सार

सहालग के चलते बाजार में हीरे की ज्वेलरी की सर्वाधिक डिमांड है। ग्राहक हीरे सोना, चांदी सभी तरह की ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। त्योहार के बाद सहलग के सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
Meerut news: Gold and silver in Sahalag, business  increasing more than expected after the festive season
सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन के बाद सहालग में सोने के भाव बढ़ने के बाद भी खरीद तेजी से हो रही है। नवरात्र और दीपावली पर अच्छे कारोबार के बाद सहालग में सोने ने व्यापारियों की चांदी करा दी है। बाजार में उम्मीद से बढ़कर सोने की बिक्री हो रही से कारोबारियों के चेहरों पर भी चमक लौटी है।

विज्ञापन


सहालग में हीरा, सोना और चांदी सभी तरह के आभूषण खरीदे जा रहे हैं। इनमें सबसे अधिक मांग सोने के आभूषणाें की है। इसके साथ सोने में एंटीक ज्वेलरी और पोलकी ज्वेलरी और टेंपल कलेक्शन को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें श्रीराम और कृष्ण के चित्र दिखते हैं। यह ज्वैलरी स्टाइल और फैशन का बेजोड़ नमूना है। वहीं, हीरे की अंगूठी की काफी मांग है।
विज्ञापन


आईजीआई प्रमाणित हीरे खरीद रहे ग्राहक
इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट से प्रमाणित हीरे के आभूषण ग्राहक अधिक पसंद कर रहे है। सराफा कारोबारियों के अनुसार इनकी दोबारा बिक्री 85 फीसदी से अधिक की रहती है। ठगी का शिकार होने से भी बच जाते हैं। कई सराफ व्यापारियों के पास हीरे की टेस्टिंग की मशीनें भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वजन में हल्के, देेखने में भारी
सहालग में कुछ डायमंड स्पेशल गहने बाजार में उतारे गए हैं। यह गहने वजन में हल्के और देखने में भारी लगते हैं। महिलाओं को यह गहने काफी पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत 20 हजार रुपये से 4 लाख रुपये तक की है।
 
चार माह में सोने के भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)
4 जुलाई - 49000
4 अगस्त - 49500
4 सितंबर - 49000
4 अक्तबूर - 48300
4 नवंबर - 49100
13 नवंबर - 50850

अभी रहेगी सोने के भाव में तेजी
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव स्थिर है। सटोरी भाव बढ़ा रहे हैं। इससे देश भर के भाव प्रभावित हो रहे हैं। सोने के भाव अभी और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। - विजय आनंद अग्रवाल, महामंत्री, बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन।
 
बाजार में बढ़ रही हीरे की मांग
सहालग के चलते बाजार में हीरे की ज्वेलरी की सर्वाधिक डिमांड है। ग्राहक हीरे, सोना, चांदी सभी तरह की ज्वेलरी पसंद कर रही है। पोल्की ज्वैलरी की अच्छी डिमांड है।  - आकाश मांगलिक, प्रोपराइटर, भगत ज्वैलर्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed