फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: DIG Rajiv Malhotra said, complain on my number, anti corruption collected evidence against inspector

वेस्ट यूपी में जल्द होगा ये बड़ा काम: डीआईजी राजीव मल्होत्रा बोले मेरे नंबर पर करें शिकायत, दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन ने जुटाए सबूत

Sat, 16 Apr 2022 11:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Apr 2022 11:19 PM IST
सार

डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने कहा अगर किसी को कोई समस्या है तो मेरे नंबर पर शिकायत करें। उन्होंने बताया कि जल्द सहारनपुर, बस्ती, गोंडा, आजमगढ़, अलीगढ़, बांदा, प्रयागराज और मिर्जापुर में यूनिट का कार्यालय खोला जाएगा।

विज्ञापन
Meerut News: DIG Rajiv Malhotra said, complain on my number, anti corruption collected evidence against inspector
डीआईजी राजीव मल्होत्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने शनिवार को मेरठ में पुरानी मोहनपुरी स्थित एंटी करप्शन कार्यालय में मुकदमों और विवेचना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल्द सहारनपुर, बस्ती, गोंडा, आजमगढ़, अलीगढ़, बांदा, प्रयागराज और मिर्जापुर में यूनिट का कार्यालय खोला जाएगा, जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि वे प्रदेश में 2018 से 12 अप्रैल 2022 तक 265 मामलों को ट्रैप कर चुके हैं। इनमें 35 पुलिस से जुड़े हैं, जबकि 230 अन्य विभागों के हैं। 4.34 लाख रुपये से ज्यादा की बरामदगी भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उनके सरकारी नंबर 9454400315 और अन्य सरकारी नंबर 9454402484 पर शिकायत की जा सकती है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी सरकारी कार्यालयों पर जल्द ही ये नंबर भी दिखाई देंगे। मेरठ यूनिट से जुड़े जिले बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बागपत में करीब 30 विवेचना लंबित चल रही हैं। उनके जल्द निस्तारण का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


दरोगा धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ एंटी करप्शन ने जुटाए पुख्ता सबूत
आलीशान फार्म हाउस और भ्रष्टाचार में हस्तिनापुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ एंटी करप्शन ने पुख्ता सबूत जुटाए हैं। डीआईजी एंटी करप्शन ने बताया कि धर्मेंद्र पर लगे आरोप सही पाए गए। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी के बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई: सहारनपुर में भूमाफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें तस्वीरें

तत्कालीन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने हस्तिनापुर में पोस्टिंग के दौरान ही आलीशान फार्म हाउस बनाया था। अमर उजाला ने 29 नवंबर 2020 के अंक में समाचार प्रकाशित कर यह मामला उजागर किया था। धर्मेंद्र के शास्त्रीनगर स्थित फ्लैट में बिजली चोरी भी पकड़ी गई थी। उसके खिलाफ विद्युत विभाग में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद धर्मेंद्र के कारनामे एक के बाद एक उजागर होने लगे और एंटी करप्शन ने उसकी जांच शुरू कर दी। धर्मेंद्र पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराने के लिए एंटी करप्शन ने सबूतों के साथ अनुमति के लिए फाइल शासन को भेजी है। दावा किया है कि एंटी करप्शन ने धर्मेंद्र की अवैध संपत्ति की जांच की है। इसके प्रमाण नहीं दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed