फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Deadly attack on a man returning from court, firing and two suspects in police custody

Meerut News: कोर्ट से तारीख लगाकर लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, फायरिंग, पुलिस हिरासत में दो संदिग्ध

Sat, 01 Jul 2023 07:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jul 2023 07:20 PM IST
सार

Meerut News : एसडीएम कोर्ट से तारीख लगाकर लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Meerut News: Deadly attack on a man returning from court, firing and two suspects in police custody
संदिग्ध हिरासत में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के मवाना में दोपहर के समय एसडीएम कोर्ट से तारीख लगाकर वापस लौट रहे एक व्यक्ति पर हमला किया गया। बताया गया कि गांव कुली मानपुर निवासी बाबू पर कुछ लोगों ने तहसील गेट से कुछ दूरी पर जूनियर स्कूल के सामने जानलेवा हमला किया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। हमले में बाबू बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पीड़ित और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि भावनपुर थाने के गांव कुली मानपुर निवासी बाबू का गांव में किसी से विवाद हो गया था। इस मामले में थाना भावनपुर में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हई है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसमें आज एसडीएम कोर्ट में तारीख थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, तहसील दिवस में नहीं पहुंचे 20 अधिकारी, डीएम ने रोका वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि तारीख से वापस लौटते वक्त बाबू पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग भी की। इस दौरान किसी तरह बाबू जान बचाकर भागा। वहीं, हमलावरों ने उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: टूट गईं रिश्तों की डोर: तड़पती रही तमन्ना, वीडियो बनाते रहे लोग, खून-खराबे में बदलीं निकाह की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed